वाराणसी में नाव पर गंगा के बीच हुई इफ्तार पार्टी को लेकर हुए विवाद पर आ गया अखिलेश यादव का रिएक्शन, उठाया ये सवाल

यूपी तक

18 Mar 2026 (अपडेटेड: 18 Mar 2026, 12:36 PM)

UP News: वाराणसी में गंगा के बीच हुई इफ्तार पार्टी विवाद को लेकर सपा चीफ अखिलेश यादव का बयान सामने आया है. पुलिस कार्रवाई के बाद अब अखिलेश ने इस मामले को लेकर अपनी बात रखी है.

Akhilesh Yadav, SP Chief Akhilesh Yadav, Iftar party held in Varanasi Ganga, Varanasi Iftar party controversy, UP News, UP Viral News, अखिलेश यादव, सपा चीफ अखिलेश यादव, वाराणसी गंगा में हुई इफ्तार पार्टी, वाराणसी इप्तार पार्टी विवाद

UP News

Google CTA

UP News: वाराणसी में गंगा के बीच नाव में हुई इफ्तार पार्टी का मामला लगातार चर्चाओं में हैं. वाराणसी भाजपा युवा मोर्चा का आरोप ये भी है कि इफ्तार के बाद हड्डियां गंगा में बहा दी गईं. इस मामले में पुलिस ने भी सख्त एक्शन लिया है और इफ्तार में शामिल 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किए गए हैं. गंगा में हुई इस इफ्तार पार्टी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. अब इसी को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बड़ा बयान सामने आया है. अखिलेश यादव ने कहा है कि आखिर नाव पर इफ्तार क्यों नहीं मना सकते? इस दौरान सपा चीफ ने ये भी कहा कि उन लोगों ने पुलिस की हथेली पर ईदी नहीं रखी होगी. रख देते तो सब सही चलता

यह भी पढ़ें...

अखिलेश यादव ने ये कहा

अखिलेश यादव, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के यहां आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की. अखिलेश यादव ने कहा, उन लोगों को डीएम-एसपी और एसओ साहब को कुछ अच्छा खाना खिलाना चाहिए था. आपने सुना नहीं  हथेली गरम तो पुलिस नरम. मगर उन लोगों ने हथेली गरम नहीं की होगी. गंगा में नाव पर इफ्तार को लेकर अखिलेश यादव ने कहा, नाव पर क्यों नहीं बना सकते. हम चाहते हैं कि छत पर मनाएंगे त्योहार तो वहां मनाएंगे.  

गंगा में इफ्तार पार्टी में नॉनवेज को लेकर अखिलेश यादव ने कहा, ये सब बाहने हैं. ये हमारे और आपके बीच दूरियां पैदा करना चाहते हैं. अपनी बात रखते हुए सपा मुखिया ने कहा, वहां एक 5 स्टार जहाज चला था. उसमें महंगी-महंगी शराब रखी गईं थी. उसका टॉयलेट का वेस्ट गंगा में जा रहा था. उस जहाज के मालिक के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई? इसके आगे अखिलेश ने कहा,  ये सिर्फ बहाना है. जानबूझकर प्रशासन सरकार को खुश करने के लिए ऐसा काम करता है. इस सरकार को नियम-कानून बताने चाहिए.

क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें कि वाराणसी से एक रील वायरल हुई थी. इस रील में दिख रहा था कि कुछ मुस्लिम युवक नाव में सवार होकर, गंगा के बीच में इफ्तार पार्टी कर रहे थे. उस दौरान ये लोग उसकी रील भी बना रहे थे. इस रील के सामने आने के बाद आरोप लगाया गया कि वहां चिकन भी खाया गया था और उसकी हड्डियां गंगा में डाल दी गईं थी. वाराणसी भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से मामले की शिकायत की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था.