'देश सो रहा था और सरकार ने...', गैस सिलेंडर पर ₹29 बढ़ते ही अजय राय ने याद दिलाई राहुल गांधी की वो चेतावनी

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 29 रुपये बढ़ने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.

UP Tak

यूपी तक

• 06:10 PM • 07 Jun 2026

follow google news

वाराणसी, उत्तर प्रदेश: वाराणसी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. राय ने इसे जनता के साथ 'धोखा' करार देते हुए राहुल गांधी की पुरानी चेतावनी को याद दिलाया.

यह भी पढ़ें...

अजय राय ने कहा कि जब देश सो रहा था, तब सरकार ने चुपचाप गैस की कीमतें बढ़ा दीं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीयत साफ नहीं है और वह आम आदमी को धोखा देने का काम कर रही है.

राहुल की चेतावनी याद दिलाई

राय ने कहा, "जब हमारे नेता राहुल गांधी ने कहा था कि देश में आर्थिक सुनामी आने वाली है, तो उन्होंने बहुत सोच-समझकर यह बात कही थी. आज जो हालात हैं वे राहुल गांधी की भविष्यवाणी को पूरी तरह सच साबित कर रहे हैं."

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 7, 2026

क्या है पूरा मामला?

सरकार ने घरेलू रसोई गैस के दामों में 7 जून 2026 से बढ़ोतरी की है. सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा किया है. पिछले 3 महीनों में यह दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है. इससे पहले 7 मार्च में सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ाए गए थे. यानी इस साल अब तक कुल मिलाकर घरेलू गैस सिलेंडर 89 रुपये महंगा हो चुका है.

शहर पुराना दाम नया दाम (7 जून से) कुल बढ़ोतरी
दिल्ली ₹913.00 ₹942.00 +₹29.00
मुंबई ₹912.50 ₹941.50 +₹29.00
कोलकाता ₹939.00 ₹968.00 +₹29.00
चेन्नई ₹928.50 ₹957.50 +₹29.00
नोएडा ₹910.50 ₹939.50 +₹29.00
लखनऊ ₹950.50 ₹979.50 +₹29.00
पटना ₹1,002.50 ₹1,031.50 +₹29.00