Shweta Tiwari on Dharmendra Pradhan Resignation: देश में NEET-UG परीक्षा को लेकर चल रहे विवाद और छात्रों के प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर के बाद अब इस मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की इंस्टाग्राम स्टोरी चर्चा में आ गई है. श्वेता तिवारी ने एक पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया, जिसमें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर एक राजनीतिक टिप्पणी की गई थी. इसके बाद एक्ट्रेस ने उसी स्टोरी के जरिए पंजाब के शिक्षा मंत्री को लेकर सवाल उठाया.
ADVERTISEMENT
श्वेता तिवारी ने इंस्टाग्राम स्टोरी में क्या लिखा?
श्वेता तिवारी ने जिस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया, उसमें लिखा था- 'कॉकरोच पार्टी के नेता अभिजीत दिपके ने कहा - धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है. अब हम किसी से भी इस्तीफे की मांग कर सकते हैं.' इस पोस्ट को शेयर करने के बाद श्वेता तिवारी ने अपनी तरफ से भी एक प्रतिक्रिया लिखी. उन्होंने स्टोरी के नीचे लिखा- 'तो, पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा दे रहे हैं? और 'कॉकरोच जनता पार्टी', आप वहाँ कब विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं?' श्वेता तिवारी की यह इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. हालांकि, एक्ट्रेस की ओर से इस मामले को लेकर कोई अलग बयान सामने नहीं आया है.
धर्मेंद्र प्रधान ने कल दिया था इस्तीफा
दरअसल, देश में NEET-UG परीक्षा को लेकर लगातार राजनीतिक विवाद चल रहा है. परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र संगठनों और विपक्षी दलों की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था इसी बीच कल केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आई थी. जानकारी के मुताबिक धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा भेजा. उन्होंने कल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक लेटर पोस्ट कर अपने फैसले की जानकारी दी. अपने पत्र में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि वह नहीं चाहते कि जंतर-मंतर और देशभर में बनी स्थिति का फायदा कोई राष्ट्रविरोधी ताकत उठाए या देश के विद्यार्थियों का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में उलझे.
इस्तीफे के बाद सियासी बयानबाजी तेज
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. इसी कड़ी में श्वेता तिवारी की पोस्ट ने भी लोगों का ध्यान खींचा है. उनकी स्टोरी में पंजाब के शिक्षा मंत्री को लेकर सवाल उठाया गया है और विरोध प्रदर्शन को लेकर भी टिप्पणी की गई है.
ADVERTISEMENT











