CM योगी के जन्मदिन पर बसपा प्रमुख मायावती समेत इन दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

यूपी तक

05 Jun 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 11:57 AM)

BSP Chief Mayawati On CM Yogi Birthday: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन के अवसर पर उन्हें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से शुभकामनाएं मिल रही हैं.

BSP Chief Mayawati On CM Yogi Birthday

BSP Chief Mayawati On CM Yogi Birthday

Google CTA

CM Yogi Birthday News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन के अवसर पर उन्हें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से शुभकामनाएं मिल रही हैं. इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए योगी आदित्यनाथ के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की. मायावती का यह संदेश प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है.

यह भी पढ़ें...

मायावती और अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएं

मायावती ने अपने संदेश में लिखा, 'उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के सीनियर नेता योगी आदित्यनाथ को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं उनके स्वस्थ्य जीवन व दीर्घायु होने की भी शुभकामनाएं.'


गृह मंत्री अमित शाह ने भी शुभकामनाएं देते हुए लिखा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। मोदी जी के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार सुशासन और जनकल्याण के नए मापदंड स्थापित कर रही है. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ.
 


वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हुए लिखा, उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय एवं कर्मठ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ. उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सुशासन, सुरक्षा, विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित की हैं. उनके दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम के परिणामस्वरूप आज उत्तर प्रदेश प्रगति और समृद्धि के पथ पर तेज  गति से अग्रसर है. ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा जनसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा और शक्ति प्रदान करें.

 


इसके अलावा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी सोशल मीडिया पर लिखा,'उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं.'

 


जानिए कौन हैं योगी आदित्यनाथ?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के मौके पर वाराणसी में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना और विशेष अनुष्ठान संपन्न हुए. इस दौरान 54 किलो का केक काटा गया और 54 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया. योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में हुआ था. उनका मूल नाम अजय सिंह बिष्ट है. उन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई की और बाद में धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों से जुड़कर राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई. आज वे भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं और लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.