जब खींचकर ले जा रही पुलिस तब राहुल गांधी के नाक पर आई चोट, हाथों में ये क्या बंधा था?

दीक्षा सिंह

21 Jul 2026 (अपडेटेड: 21 Jul 2026, 08:09 PM)

Rahul Gandhi Nose Injury: NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में राहुल गांधी और अखिलेश यादव को हिरासत में लिया गया. धक्का-मुक्की में राहुल गांधी की नाक पर चोट लगी और हाथों में जिप-टाई बंधी दिखी. घटना के बाद देशभर में सियासी विवाद तेज हो गया.

Rahul Gandhi nose injury

Rahul Gandhi nose injury

Google CTA

Rahul Gandhi Nose Injury: देश भर के लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े NEET पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली की सड़कों पर भारी सियासी ड्रामा देखने को मिला. संसद से लेकर प्रधानमंत्री आवास के लिए निकले मार्च के दौरान पुलिस और विपक्षी नेताओं के बीच तीखी झड़प और धक्का-मुक्की हुई. इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. हिरासत में लिए जाने के दौरान का एक बेहद ही चौंकाने वाला दृश्य सामने आया है जिसमें राहुल गांधी अपनी नाक दबाते नजर आ रहे हैं और उनके हाथों में सफेद रंग की प्लास्टिक की पट्टियां (जिप-टाई) बंधी दिख रही हैं.

यह भी पढ़ें...

धक्का-मुक्की में राहुल गांधी की नाक पर लगी चोट

NEET धांधली के विरोध में जब राहुल गांधी, अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे समेत तमाम बड़े नेता बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे. तब दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए कड़ा बल प्रयोग किया. इस दौरान हुई ज़बरदस्त खींचातानी और धक्का-मुक्की में राहुल गांधी की नाक पर चोट लग गई.

सामने आई तस्वीर में स्पष्ट देखा जा सकता है कि सफेद टी-शर्ट पहने राहुल गांधी दर्द से अपनी आंखें मूंदे हुए हैं और दोनों हाथों से अपनी नाक को सहला रहे हैं.

हाथों में ये क्या बंधा था?

वायरल तस्वीर में सबसे ज्यादा ध्यान राहुल गांधी की कलाइयों पर बंधी सफेद रंग की पट्टियों ने खींचा है. राहुल गांधी के दोनों हाथों की कलाइयों को आपस में प्लास्टिक की मजबूत जिप-टाई से बांधा गया दिख रहा है.

अखिलेश यादव और राहुल गांधी हिरासत में ले जाए गए

हंगामे और धक्का-मुक्की के बीच दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया और बस में बैठाकर ले गई. हिरासत में लिए जाने से पहले नेताओं ने सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया. विपक्ष का कहना है कि सरकार नीट मामले पर जवाब देने के बजाय न्याय मांग रहे नेताओं पर लाठियाँ और बल प्रयोग कर रही है.

संसद से सड़क तक मचा सियासी भूचाल

इस घटनाक्रम के बाद देश की राजनीति में भूचाल आ गया है. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के इस कड़े रवैये और राहुल गांधी के साथ हुई धक्का-मुक्की को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है. वहीं दिल्ली के लुटियंस ज़ोन में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद सख्त कर दिया गया है.