जमीन पर लेटे नजर आए राहुल गांधी, पुलिस खींचकर ले गई अपने साथ, अखिलेश यादव भी लिए गए हिरासत में

दीक्षा सिंह

21 Jul 2026 (अपडेटेड: 21 Jul 2026, 07:33 PM)

NEET पेपर लीक को लेकर दिल्ली में सियासी संग्राम तेज हो गया. राहुल गांधी और अखिलेश यादव प्रधानमंत्री आवास मार्च के दौरान पुलिस हिरासत में ले लिए गए. विपक्ष ने सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने और संसद में चर्चा से बचने का आरोप लगाया.

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

Google CTA

देश भर के लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े NEET पेपर लीक मामले पर आज राजधानी दिल्ली की सड़कों पर जबरदस्त सियासी भूचाल आ गया. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने इस मुद्दे को लेकर संसद से सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास का घेराव करने के लिए मार्च निकाला. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने कड़ा एक्शन लेते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया है. दोनों को बस में बिठाकर पुलिस अपने साथ ले गई. 

यह भी पढ़ें...

इस दौरान के तमाम वीडियो भी सामने आ रहे हैं जिसमें राहुल गांधी पुलिसकर्मियों के साथ भिड़ते नजर आ रहे हैं. इसके बाद पुलिस की टीम राहुल गांधी को खींचकर अपने साथ ले जाती है.

7 लोक कल्याण मार्ग पर भारी बवाल

NEET धांधली को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच विपक्षी दल हमलावर मोड में आ गए हैं. कांग्रेस पार्टी की टॉप लीडरशिप और सपा प्रमुख अखिलेश यादव संसद परिसर से बाहर निकलकर सीधे प्रधानमंत्री आवास की ओर बढ़े. इस बड़े विरोध प्रदर्शन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे खुद सड़क पर उतर आए.

विपक्ष के इस अचानक सरप्राइज मार्च से दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के हाथ-पांव फूल गए. पुलिस ने पीएम आवास से पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की जिससे पुलिस और नेताओं के बीच तीखी झड़प हुई.

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखी ये बात

प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब मांगने के लिए उनके आवास तक मार्च कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने एक दिन पहले छात्रों के साथ बर्बरता की, लेकिन न तो इसकी जिम्मेदारी लेना चाहती है और न ही इस मुद्दे पर संसद में चर्चा कराना चाहती है.