UP Political News: संसद के मॉनसून सत्र और छात्रों के आंदोलन के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब पूरे देश के युवा इस्तीफे की मांग कर रहे हैं और सरकार खुद दोबारा परीक्षा कराकर गड़बड़ी स्वीकार कर चुकी है, तब जिम्मेदारी तय होनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष छात्रों के मुद्दे पर शुरू से सरकार को घेर रहा है और आगे भी बेहतर तालमेल के साथ लड़ाई लड़ेगा. यूपी Tak से बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि सदन में उन्हें गुस्सा क्यों आया था, तो अखिलेश यादव ने कहा कि "अपनी बात कहने के लिए गुस्सा होना चाहिए."
ADVERTISEMENT
उन्होंने कहा कि जब सरकार ने परीक्षा दोबारा कराई, तो यह माना कि परीक्षा में गड़बड़ी हुई थी. ऐसे में छात्रों की मांगों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए. अखिलेश ने कहा कि विपक्ष पहले दिन से इस्तीफे की मांग कर रहा है और छात्रों की मांग पूरी होनी चाहिए.
पुलिस के व्यवहार पर भी उठाए सवाल
अखिलेश यादव ने कहा कि संसद में केवल इस्तीफे का मुद्दा ही नहीं, बल्कि छात्रों, सांसदों और विपक्षी नेताओं के साथ हुए व्यवहार पर भी चर्चा होनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस का रवैया ठीक नहीं था. उन्होंने कहा कि "आज बात होनी चाहिए कि पुलिस, प्रशासन और सरकार का छात्रों, नौजवानों, राहुल गांधी और हमारे सांसदों के साथ कैसा व्यवहार था."
कांग्रेस के साथ तालमेल पर क्या बोले?
संसद में उन्हें बोलने का मौका नहीं मिलने और विपक्ष के अंदर तालमेल को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि फ्लोर को-ऑर्डिनेशन में कभी-कभी ऐसी स्थिति बन जाती है, लेकिन बातचीत से इसका समाधान निकल जाएगा. उन्होंने कहा कि अगर कहीं कोई कमी होगी तो उसे दूर किया जाएगा और आगे बेहतर तालमेल के साथ विपक्ष अपनी बात रखेगा.
केसी वेणुगोपाल से तू-तू-मैं-मैं हुई?
इस बीच खबर आई कि सदन में न बोलने को लेकर अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के बीच तू-तू-मैं-मैं हुई. जब इस बात पर सपा चीफ से सवाल पूछा गया तो उन्हें कहा, "नहीं ऐसी कोई बात नहीं है. फ्लोर को-ऑर्डिनेशन फिर ठीक हो जाएगा."
यहां देखें अखिलेश यादव ने क्या-क्या कहा?
"बेहतर तालमेल की उम्मीद"
अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी उम्मीद है कि विपक्षी दल मिलकर बेहतर समन्वय के साथ आगे बढ़ेंगे. उन्होंने कहा कि सभी दलों का उद्देश्य छात्रों और युवाओं की आवाज उठाना है और उसी दिशा में प्रयास जारी रहेंगे.
ADVERTISEMENT











