महाकुंभ भगदड़ को लेकर संसद में बरसे अखिलेश, पूछा- सरकार बताए शव कहां फेंके गए

यूपी तक

04 Feb 2025 (अपडेटेड: 04 Feb 2025, 01:25 PM)

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा में महाकुंभ हादसे का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर आंकड़े छिपाने का आरोप लगाया.

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

Google CTA

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा में महाकुंभ हादसे का मुद्दा उठाया और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने हादसे के पीड़ितों के सही आंकड़े छिपाए हैं. अखिलेश यादव ने सदन में मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखने की मांग की.लेकिन लोकसभा अध्यक्ष ने इसे खारिज कर दिया.

यह भी पढ़ें...

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रयागराज महाकुंभ हादसे का मुद्दा उठाते हुए संसद में सरकार को घेरा.अखिलेश यादव ने महाकुंभ में मारे गए लोगों का सरकार से डेटा जारी करने की मांग की है. अखिलेश यादव ने कहा सरकार को इस मुद्दे पर सर्वदलीय मीटिंग बुलानी चाहिए. महाकुंभ में हुई भगदड़ में मारे गए लोगों का सही आंकड़ा दिया जाए. आंकड़े छिपाने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई हो. अखिलेश ने कहा महाकुंभ भगदड़ के बाद कई श्रद्धालुओं के कपड़े और जूते वहां पड़े थे, जिसे जीसीबी में भरकर हटाया गया. सरकार बताए शव कहां फेंके गए.

 

 

उन्होंने आगे कहा कि कुंभ का आयोजन कोई पहली बार नहीं हुआ है. समय समय पर जिसकी भी सरकारें रही हैं, इसका आयोजन करती रही हैं. उन्होंने महाकुंभ में जान गंवाने वालों के लिए दो मिनट का मौन रखे जाने की मांग करते हुए कहा कि हादसे के दिन शाही स्नान वक्त पर नहीं हो पाया. शाही स्नान का मुहूर्त होता है. ये सनातन परंपरा रही है, यह परंपरा उस दिन टूटी है.