UPTET: कबतक होगी परीक्षा? जानें अब पेपर लीक से बचने के लिए हो रहे कैसे उपाय

यूपी तक

• 10:17 AM • 07 Dec 2021

पेपर लीक होने के कारण रद्द हुई UPTET परीक्षा की अब अलगे साल जनवरी के दूसरे सप्ताह में फिर से होने की संभावना जताई जा…

UP Tak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

पेपर लीक होने के कारण रद्द हुई UPTET परीक्षा की अब अलगे साल जनवरी के दूसरे सप्ताह में फिर से होने की संभावना जताई जा रही है.

पेपर लीक होने के बाद इस बार सबक लेते हुए TET परीक्षा में आमूलचूल परिवर्तन किए जाएंगे.

फिर से होने वाली परीक्षा के लिए नए प्रश्न-पत्र बनाने के बाद एक सिक्योर्ड प्रिंटिंग प्रेस का चयन होगा, जहां पूरे सुरक्षा मानकों के साथ प्रश्न-पत्र छपवाए जाएंगे.

इस बार हर परीक्षार्थी के लिए एक अलग लिफाफा बना होगा. इस लिफाफे में प्रश्न पत्र, कॉपी और ओएमआर शीट रखी होगी.