Gonda News: नगर पालिका परिषद कर्नलगंज के वार्ड नंबर 5 अंबेडकर नगर (पिपरी) में जलभराव और कीचड़ की समस्या से स्थानीय लोगों का जीवन प्रभावित हो गया है. सड़क पर जमा पानी और कीचड़ के कारण लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है. सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ रही है.
ADVERTISEMENT
स्थानीय निवासियों का कहना है कि बरसात के बाद जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से सड़क पर पानी जमा हो जाता है, जिससे पूरे क्षेत्र में कीचड़ फैल जाता है. लोगों को आवागमन में कठिनाई के साथ-साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है.
क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि वार्ड में जल्द से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए तथा नियमित सफाई अभियान चलाकर समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके.
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उन्हें आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा. नगरवासियों ने संबंधित अधिकारियों से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई है.
ADVERTISEMENT











