UP चुनाव फेज 1 वोटिंग: PM मोदी, मायावती, अखिलेश, प्रियंका ने कुछ ऐसे की वोट डालने की अपील

यूपी तक

• 05:04 AM • 10 Feb 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग आज यानी गुरुवार को शुरू हो गई है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी. इस बीच…

UP Tak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग आज यानी गुरुवार को शुरू हो गई है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी.

इस बीच PM नरेंद्र मोदी ट्वीट कर कहा है, “सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे कोविड नियमों का पालन करते हुए लोकतंत्र के इस पावन पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान!”

एसपी चीफ अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा है, “न्यू यूपी का नया नारा: विकास ही विचारधारा बने.”

BSP चीफ मायावती ने कहा है, “यह फैसले की घड़ी है कि यूपी में आने वाले 5 वर्ष आपके लिए पहले की तरह ही दुख व लाचारी भरे होंगे या आप अपना उद्धार स्वंय करने योग्य बनेंगे…बीएसपी बेहतर विकल्प. हमें मौका जरूर दें.”