यूपी चुनाव: जानिए दूसरे फेज में किस पार्टी से सबसे ज्यादा दागी उम्मीदवार

यूपी विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज के प्रत्याशियों की ओर से दिए गए हलफनामे के आधार पर एक रिपोर्ट सामने आई है. जिसे ADR ने…

UP Tak

यूपी तक

• 12:50 PM • 09 Feb 2022

follow google news

यह भी पढ़ें...

यूपी विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज के प्रत्याशियों की ओर से दिए गए हलफनामे के आधार पर एक रिपोर्ट सामने आई है. जिसे ADR ने जारी किया है.

इस रिपोर्ट के मुताबिक, 9 जिलों की 55 सीटों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों में 25 फीसदी उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

दूसरे फेज में दागी उम्मीदवारों की बात करें तो एसपी ने ऐसे सर्वाधिक उम्मीदवार उतारे हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, एसपी के 52 में से 35 उम्मीदवारों पर आपराधिक केस दर्ज हैं.

कांग्रेस के 54 में से 23 उम्मीदवारों पर आपराधिक केस दर्ज हैं.

ADR रिपोर्ट के अनुसार, बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के 36 में से 20 उम्मीदवारों पर आपराधिक केस दर्ज हैं.

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के 53 में से 18 उम्मीदवारों पर आपराधिक केस दर्ज हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के 3 में से 1 उम्मीदवार पर आपराधिक केस दर्ज है.