कासगंज में अजब विरोध-प्रदर्शन, 8 साल से टूटी सड़क के गड्ढों में SP नेता ने की धान की रोपनी

कासगंज में टूटी पड़ी सडक पर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने अपने साथियों के साथ एक अनोखा प्रदर्शन किया है. बता दें…

आर्येंद्र सिंह

• 07:02 AM • 13 Jul 2022

follow google news

यह भी पढ़ें...

कासगंज में टूटी पड़ी सडक पर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने अपने साथियों के साथ एक अनोखा प्रदर्शन किया है.

बता दें कि अब्दुल हफीज गांधी ने गड्ढों में तब्दील सड़क पर धान की रोपाई कर बदहाल सड़क की योगी सरकार से मरम्मत करने की मांग की है.

मिली जानकारी के अनुसार, कासगंज के पटियाली तहसील क्षेत्र की नगर पंचायत भरगैन को दरियावगंज से जोड़ने वाली सड़क पिछले 8 सालों से जर्जर हालत में पड़ी है.

सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं. अंदर की गिट्टियां उखड़ कर ऊपर आ गई हैं, जिससे लोगों का इस सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया है.

इस सड़क का निर्माण समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में पटियाली से सपा विधायक रहीं नजीबा खान जीनत ने करवाया था.

सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने कहा, “यह सरकार नहीं जागेगी, तो हम धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे.”

कासगंज: 8 साल से टूटी पड़ी थी सड़क, सपा नेता ने उसपर कर दी धान की रोपाई, चेतावनी भी दी