ISC Board Result: लखनऊ के सार्थक मिश्रा ने किया जिला टॉप, इनकी मार्कशीट और नंबर देख चौंक जाएंगे

Sarthak Mishra Marksheet: लखनऊ के सार्थक मिश्रा ने ISC 2026 में ऑल इंडिया रैंक 3 हासिल कर कमाल कर दिया है. ह्यूमैनिटीज में जिले के टॉपर बने सार्थक ने इतिहास और सोशियोलॉजी में 100 अंक पाए.

Sarthak Mishra Marksheet

अंकित मिश्रा

30 Apr 2026 (अपडेटेड: 30 Apr 2026, 06:11 PM)

follow google news

Sarthak Mishra Marksheet: लखनऊ के सार्थक मिश्रा ने ISC बोर्ड परीक्षा 2026 में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पूरे देश में ऑल इंडिया रैंक 3 हासिल की है. सार्थक ने न केवल अपने परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया है बल्कि वह ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में लखनऊ जिले के टॉपर भी बन गए हैं. सार्थक मिश्रा की यह कामयाबी इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने ह्यूमैनिटीज जैसे विषयों में लगभग शत-प्रतिशत मार्क्स स्कोर किए हैं. 

यह भी पढ़ें...

किस सब्जेक्ट में मिले कितने मार्क्स

इंग्लिश-98

हिस्ट्री- 100

पॉलिटिकल साइंस-99

इकोनॉमिक्स-99

सोशियोलॉजी-100

सार्थक मिश्रा ने बताया कि कि बोर्ड परीक्षा के लिए वह फोकस होकर तैयारी कर रहे रहे थे. वह रोजाना लगभग 5 घंटे पढ़ाई करते थे. इस दौरान वह सोशल मीडिया जैसे डिस्ट्रैक्शन से दूर रहते थे. स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों के अनुसार, सार्थक हमेशा से ही एक अनुशासित और जिज्ञासु छात्र रहे हैं. सार्थक ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के अटूट समर्थन को दिया है.