ADVERTISEMENT
आजमगढ़ से बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की निष्कासित विधायक वंदना सिंह अब बीजेपी में शामिल हो गई हैं.
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस की बागी MLA अदिति सिंह के साथ वंदना सिंह को सदस्यता दिलाते हुए कहा कि एक अखिलेश को चुनौती देंगी और एक सोनिया-प्रियंका गांधी को.
यानी बीजेपी ने विधायक वंदना सिंह की मदद से आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी कर ली है.
आजमगढ़ जिले के सगड़ी विधानसभा क्षेत्र से 2017 में वंदना सिंह ने बीएसपी के टिकट पर चुनाव जीता था.
वंदना सिंह को राज्यसभा चुनाव के दौरान बीएसपी प्रमुख मायावती ने पार्टी से निलंबित कर दिया था.
वंदना सिंह के पति पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
वंदना के ससुर राम प्यारे सिंह भी सगड़ी के विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं.
(भाषा के इनपुट्स के साथ)
ADVERTISEMENT











