भारतीय नौसेना ने ऑफिसर रैंक के 275 पदों पर निकाली भर्ती, हर महीने ₹120000 मिलेगी सैलरी, जानेंं आवेदन करने की आखिरी तारीख

यूपी तक

26 Jul 2026 (अपडेटेड: 26 Jul 2026, 06:24 PM)

Indian Navy Recruitment 2026: भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के तहत ऑफिसर रैंक के 275 पदों पर भर्ती निकाली है. यह भर्ती  एसएससी अधिकारी जून 2027 (AT-27) कोर्स के लिए निकाली गई है. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 जून 2026 से बढ़ाकर 3 अगस्त 2026 कर दी गई है.

UP Tak

AI Generated

Google CTA

Indian Navy Recruitment 2026: भारतीय नौसेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह अच्छा मौका है. नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के तहत ऑफिसर रैंक के पदों पर भर्ती निकाली है. यह भर्ती  एसएससी अधिकारी जून 2027 (AT-27) कोर्स के लिए निकाली गई है. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 जून 2026 से बढ़ाकर 3 अगस्त 2026 कर दी गई है. योग्य और अविवाहित महिला व पुरुष उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं.

यह भी पढ़ें...

इस भर्ती के जरिए एग्जीक्यूटिव, पायलट, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC), लॉजिस्टिक्स, एजुकेशन और टेक्निकल जैसे अहम विभागों के 275 पदों पर भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती का नोटिफिकेशन 23 जून 2026 को जारी किया गया था. इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 25 जून 2026 से शुरू हो चुकी है. चुने गए उम्मीदवारों को केरल के एझिमाला स्थित इंडियन नवल एकेडमी (INA) में ट्रेनिंग दी जाएगी. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद युवाओं को सीधे सब लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया जाएगा.

भर्ती से जुड़ी जरूरी तारीखें

भारतीय नौसेना की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 जून 2026 से शुरू हुए थे. पहले आवेदन की आखिरी तारीख 27 जुलाई थी, जिसे अब बढ़ाकर 3 अगस्त 2026 कर दिया गया है. एसएसबी (SSB) इंटरव्यू की तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा. इसके अलावा यह कोर्स जून 2027 (AT 27) से शुरू होगा.

कुल 275 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत नौसेना के अलग-अलग विभागों में कुल 275 खाली पदों को भरा जाएगा. इसमें एग्जीक्यूटिव ब्रांच में सबसे ज्यादा 90 पदों पर भर्ती होगी. ज्यादातर पदों के लिए महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं, लेकिन पनडुब्बी (सबमरीन) से जुड़े पदों पर सिर्फ पुरुष उम्मीदवार ही फॉर्म भर सकेंगे.

Branch / Cadre Vacancies Gender
Executive Branch (GS(X)/Hydro Cadre) 90 (including 10 Hydro) Men & Women
Pilot 25 Men & Women
Naval Air Operations Officer (Observer) 18 Men & Women
Air Traffic Controller (ATC) 15 Men & Women
Logistics 10 Men & Women
Naval Armament Inspectorate Cadre (NAIC) 14 Men & Women
Education 13 (05 + 08) Men & Women
Engineering Branch (General Service – GS) 24 Men & Women
Submarine Technical Engineering Not Specified Men & Women
Electrical Branch (General Service – GS) 40 (08 + 32) Men & Women
Submarine Technical Electrical 8 Men Only
Naval Constructor 18 Men & Women
Total 275 Posts

आवेदन के लिए उम्र सीमा

भारतीय नौसेना की इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की उम्र मुख्य रूप से 20 से 26 वर्ष तय की गई है. यह उम्र सीमा आपके द्वारा चुनी गई अलग-अलग ब्रांच के हिसाब से तय की गई है. इसकी अधिक जानकारी नौसेना के आधिकारिक नोटिफिकेशन में देखी जा सकती है.

अलग-अलग पदों के लिए योग्यता

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से न्यूनतम 60% अंकों के साथ बीई या बी.टेक (BE/B.Tech) की डिग्री होनी चाहिए. पायलट, ऑब्जर्वर और नाईक (NAIC) जैसे पदों के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा में भी कुल 60% अंक और अंग्रेजी विषय में 60% अंक होना अनिवार्य है. लॉजिस्टिक्स पद के लिए बीई, बी.टेक, एमबीए या फर्स्ट क्लास के साथ बी.एससी, बी.कॉम, एमसीए डिग्री वाले उम्मीदवार पात्र हैं. एजुकेशन ब्रांच के लिए तय विषयों में मास्टर डिग्री (M.Sc/MA) होना जरूरी है.

Branch/Cadre Educational Qualification
Executive Branch (GS(X)/Hydro) BE/B.Tech in any discipline with a minimum of 60% marks.
Pilot BE/B.Tech in any discipline with 60% marks. Candidates must also have 60% aggregate marks in Class X & XII and 60% marks in English in Class X or XII.
Naval Air Operations Officer (Observer) BE/B.Tech in any discipline with 60% marks along with 60% aggregate in Class X & XII and 60% marks in English in Class X or XII.
Air Traffic Controller (ATC) Same eligibility as Pilot and Observer entries.
Logistics BE/B.Tech with First Class; OR MBA with First Class; OR B.Sc/B.Com/B.Sc (IT) with First Class and PG Diploma in Finance/Logistics/Supply Chain Management/Material Management; OR MCA/M.Sc (IT) with First Class.
Naval Armament Inspectorate Cadre (NAIC) BE/B.Tech with 60% marks in relevant Engineering disciplines or PG Degree in Electronics/Physics. Candidates must also have 60% aggregate in Class X & XII and 60% marks in English in Class X or XII.
Education Master’s Degree (M.Sc/MA) in specified subjects or BE/B.Tech/ME/M.Tech in relevant disciplines. Minimum 60% marks in Class X, XII, and English in Class X or XII.
Engineering Branch (GS) BE/B.Tech with minimum 60% marks in Mechanical, Marine, Production, Industrial, Aerospace, Automobile, Mechatronics, Aeronautical, Instrumentation, and related disciplines.
Submarine Technical Engineering Same qualification as Engineering Branch (GS).
Electrical Branch (GS) BE/B.Tech with minimum 60% marks in Electrical, Electronics, Electrical & Electronics, Instrumentation, Telecommunication, Power Engineering, and related disciplines.
Submarine Technical Electrical Same qualification as Electrical Branch (GS).
Naval Constructor BE/B.Tech with minimum 60% marks in Mechanical, Civil, Aeronautical, Aerospace, Marine Engineering, Naval Architecture, Ship Building, Ocean Engineering, Metallurgy, and related disciplines.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  1. सबसे पहले भारतीय नौसेना की वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर "Online application window for SSC Jun 27 Course" लिंक पर क्लिक करें.
  3. अपनी वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करें.
  4. फॉर्म में अपनी निजी, शैक्षणिक और संपर्क की पूरी जानकारी दर्ज करें.
  5. अपनी फोटो, सिग्नेचर और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  6. पूरी जानकारी को एक बार अच्छे से जांच लें और फिर फॉर्म को सबमिट करें.
  7. भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

ट्रेनिंग के बाद मिलेगी शानदार सैलरी

इस भर्ती में चुने गए उम्मीदवारों को ट्रेनिंग पूरी होने के बाद सीधे सब लेफ्टिनेंट बनाया जाएगा. इन अधिकारियों को शुरुआती ग्रॉस सैलरी के तौर पर लगभग 1,20,000 रुपये हर महीने दिए जाएंगे. इसके अलावा नियमों के तहत अन्य भत्ते और नवल ग्रुप इंश्योरेंस स्कीम (NGIS) के तहत रिटायरमेंट तक बीमा कवर की सुविधा भी मिलेगी.

यह भी पढ़ें: कांवड़ यात्रा को यूपी सरकार बनाएगी आसान, श्रद्धालुओं के लिए 30 जुलाई से इन रूट पर चलाएगी 300 अतिरिक्त रोडवेज बसें