Sitapur Education News: सीतापुर में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को मिले कैशलेस कार्ड

Newzo

• 05:24 PM • 26 Jul 2026

Sitapur Teacher Cashless Medical Scheme News: सीतापुर में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ करते हुए 22 शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने योजना को शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण पहल बताते हुए बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा का भरोसा दिलाया.

सीतापुर में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को मिले कैशलेस कार्ड

सीतापुर में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को मिले कैशलेस कार्ड

Google CTA

Sitapur News: मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत सीतापुर जनपद के अशासकीय सहायता प्राप्त एवं स्ववित्तपोषित मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए. इस अवसर पर आयोजित समारोह में 22 शिक्षकों को प्रतीकात्मक रूप से कैशलेस कार्ड प्रदान कर योजना का औपचारिक शुभारंभ किया गया.

यह भी पढ़ें...

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव रहे. उनके साथ रामगढ़ गन्ना समिति के चेयरमैन राम गोपाल अवस्थी तथा अजय भार्गव भी मंच पर उपस्थित रहे. कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जोशी (आईएएस), जिला विकास अधिकारी, जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी (उच्च शिक्षा) डॉ. सीमा सिंह, सहायक नोडल अधिकारी प्रो. रजनीकांत श्रीवास्तव, डॉ. मनोज कुमार तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के जनपद प्रभारी रवींद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी रही.

मुख्य अतिथि ने लाभार्थी शिक्षकों को कैशलेस कार्ड वितरित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की यह योजना शिक्षकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करेगी. उन्होंने सभी शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए योजना को शिक्षक हित में महत्वपूर्ण पहल बताया.

इस दौरान पूनम सिंह, खुशबू सिंह, नेहा देवी, वंदना सिंह, शिखा अग्निहोत्री, छाया वर्मा, श्रेया सर्वेश, दीपशिखा सिंह, नीतू सिंह, निधि कुमारी, अरुण सिंह, शालिनी सिंह, अनूप सिंह, सचिन पाठक, गौरव दीक्षित, रमेश कुमार, विनोद कुमार, रितु शाही, डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी सहित कुल 22 शिक्षकों को कैशलेस कार्ड प्रदान किए गए.

समारोह के अंत में मुख्य अतिथि एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया. जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी (उच्च शिक्षा) डॉ. सीमा सिंह ने सभी अतिथियों और उपस्थित शिक्षकों का आभार व्यक्त किया.

इस अवसर पर सहायक नोडल अधिकारी एवं आर.एम.पी. पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रजनीकांत श्रीवास्तव सहित जनपद के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के बड़ी संख्या में प्राध्यापक एवं शिक्षक उपस्थित रहे.