IAF ने मेडिकल असिस्टेंट के पदों पर निकाली भर्ती, हर महीने ₹26900 मिलेगी सैलरी, जानें कैसे करें आवेदन

यूपी तक

• 03:04 PM • 24 Jul 2026

IAF Medical Assistant Recruitment 2026: भारतीय वायु सेना ने ग्रुप 'Y' के तहत मेडिकल असिस्टेंट और मेडिकल असिस्टेंट (फार्मासिस्ट) के पदों पर भर्ती निकाली है. योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 जुलाई 2026 तय की गई है.

UP Tak

AI Generated

Google CTA

IAF Medical Assistant Recruitment 2026: भारतीय वायु सेना में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह शानदार मौका है. वायु सेना ने ग्रुप 'Y' के तहत मेडिकल असिस्टेंट और मेडिकल असिस्टेंट (फार्मासिस्ट) के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. जो भी युवा छात्र भारतीय वायु सेना में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें...

आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 जुलाई 2026 तय की गई है. इस भर्ती के लिए परीक्षा को कई चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें ऑनलाइन परीक्षा, फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT), एडेप्टेबिलिटी टेस्ट-I, एडेप्टेबिलिटी टेस्ट-II और मेडिकल जांच शामिल है. 

IAF मेडिकल असिस्टेंट भर्ती 2026 महत्वपूर्ण तिथियां

उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तारीखों की जानकारी.

 

Important Dates

Event Date
Notification Release July 2026
Online Application Begins 6 July 2026
Last Date to Apply 26 July 2026
Admit Card 48-72 Hours Before Exam
Phase-I Online Exam 22-23 September 2026
Phase-I Result To be Announced
Provisional Select List Last Week of May 2027
Enrolment List 1 June 2027

पढ़ाई और योग्यता की जानकारी

इस भर्ती के लिए अलग-अलग कैटेगरी के अनुसार पढ़ाई की योग्यता तय की गई है.

10+2 पास: उम्मीदवार को फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और अंग्रेजी विषयों के साथ 12वीं में पास होना जरूरी है. इसके साथ ही PCB विषयों को मिलाकर कुल 50% नंबर होना जरूरी हैं. इसके साथ ही अंग्रेजी विषय में 50% अंक होने जरूरी है.

वोकेशनल कोर्स वाले उम्मीदवार: दो साल का वोकेशनल कोर्स करने वाले छात्रों को भी PCB विषयों में टोटल 50% नंबर होना जरूरी हैं. इसके साथ ही अंग्रेजी विषय में 50% अंक होने जरूरी है.

फार्मेसी में डिप्लोमा/डिग्री: PCB और अंग्रेजी में 50% अंकों के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है. इसके साथ ही फार्मेसी में डिप्लोमा, बी.फार्म या बी.एससी फार्मेसी की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही, स्टेट फार्मेसी काउंसिल या पीसीआई (PCI) में वैलिड रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है. 

(नोट: 49.99% को 49% ही माना जाएगा.)

फॉर्म भरने के लिए उम्र सीमा

उम्र की सीमा भी योग्यता और वैवाहिक स्थिति के हिसाब से अलग-अलग तय की गई है.

अविवाहित (12वीं पास): ऐसे उम्मीदवार जिनका जन्म 1 जुलाई 2006 से लेकर 1 जुलाई 2010 के बीच हुआ हो. 12वीं पास करने वाले युवाओं की भर्ती के समय अधिकतम उम्र 21 साल होना अनिवार्य है.

अविवाहित (फार्मेसी डिग्री/डिप्लोमा): ऐसे उम्मीदवार जिनका जन्म 1 जुलाई 2003 से लेकर 1 जुलाई 2008 के बीच हुआ हो. इस कैटेगरी के उम्मीदवारों को भर्ती के समय अधिकतम उम्र 24 साल होना अनिवार्य है.

विवाहित (फार्मेसी डिग्री/डिप्लोमा): ऐसे उम्मीदवार जिनका जन्म 1 जुलाई 2003 से 1 जुलाई 2006 के बीच हुआ हो. इस कैटेगरी के उम्मीदवारों को भर्ती के समय अधिकतम उम्र 24 साल होना अनिवार्य है.

फॉर्म भरने की आवेदन फीस

फॉर्म सबमिट करते समय उम्मीदवारों को परीक्षा फीस भी देनी होगी. यह परीक्षा फीस 250 रुपये तय की गई है. इसके साथ ही 18 प्रतिशत की दर से जीएसटी (GST) भी लगेगा. कुल मिलाकर फीस के रूप में 250 रुपये और 18 प्रतिशत जीएसटी जमा करना होगा.

 

Fee Details

Particulars Amount
Examination Fee ₹250
GST (18%) Applicable
Total Fee ₹250 + 18% GST

फिजिकल और मेडिकल स्टैंडर्ड

उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए. सीना बिना फुलाए कम से कम 77 सेंटीमीटर और फुलाने पर 5 सेंटीमीटर ज्यादा होना चाहिए. वजन, लंबाई और उम्र के हिसाब से सही होना चाहिए. इसके अलावा, आंखों की रोशनी (6/36 से 6/6 तक सही होने वाली) और सुनने की क्षमता सामान्य होनी चाहिए. लेसिक (LASIK) या पीआरके (PRK) सर्जरी कराने वाले युवा इस भर्ती के लिए योग्य नहीं हैं. शरीर पर पर्मानेंट टैटू वायु सेना के नियमों के अनुसार ही होने चाहिए.

ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया

  1. उम्मीदवारों को इसके लिए सिर्फ ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा.
  2. आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ईमेल और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें.
  3. अपनी निजी, पढ़ाई और पते की जानकारी भरें.
  4. परीक्षा के लिए 5 शहरों और 14 एयरमेन सिलेक्शन सेंटर (ASC) की अपनी पसंद चुनें.
  5. अपनी फोटो, साइन और बाएं अंगूठे का निशान अपलोड करें. वेबकैम से लाइव फोटो भी क्लिक करें.
  6. ऑनलाइन 250 रुपये और 18% जीएसटी (GST) फीस जमा करें.
  7. फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट आउट निकालकर रख लें.

चयन होने पर कितनी मिलेगी सैलरी

चुने गए उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान हर महीने 14,600 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद, शुरुआत में हर महीने कम से कम 26,900 रुपये की सैलरी मिलेगी. इसके अलावा, वायु सेना के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (DA) और अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी.

 

Salary Details

Particulars Amount
Training Stipend ₹14,600 per month
Minimum Starting Gross Salary ₹26,900 per month
Dearness Allowance As Applicable
Other Benefits As per IAF Rules