Chandauli Gold Silver Price 24 july 2026: घरेलू सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. लगातार बढ़ते दामों के बीच आई इस नरमी से आभूषण खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को कुछ राहत मिली है. स्थानीय कारोबारियों के अनुसार सोने के भाव में ₹1,500 प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव में ₹2,000 प्रति किलोग्राम की कमी दर्ज की गई है.
ADVERTISEMENT
चंदौली के प्रतिष्ठित डायमण्ड ज्वेलर्स के अनुसार शुक्रवार को 24 कैरेट सोना ₹1,41,500 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹1,29,500 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹1,06,000 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता रहा. यह दरें जीएसटी के बिना हैं.
सर्राफा व्यापारियों ने बताया कि सोने के आभूषण खरीदते समय ग्राहकों को सोने की कीमत के साथ मेकिंग चार्ज और जीएसटी का भी भुगतान करना पड़ता है. आभूषण की डिजाइन और कारीगरी के अनुसार मेकिंग चार्ज सामान्यतः 7 से 15 प्रतिशत तक होता है.
वहीं चांदी की कीमतों में भी नरमी देखने को मिली. डायमण्ड ज्वेलर्स के अनुसार शुक्रवार को चांदी ₹2,28,000 प्रति किलोग्राम रही, जिसमें जीएसटी शामिल है. गुरुवार के मुकाबले इसमें ₹2,000 प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई.
सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख और घरेलू मांग के आधार पर आने वाले दिनों में कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है. ऐसे में जिन लोगों ने खरीदारी टाल रखी थी, उनके लिए मौजूदा गिरावट बेहतर अवसर मानी जा रही है.
चंदौली सर्राफा बाजार: सोने-चांदी के ताजा भाव
ADVERTISEMENT











