Chandauli News: मुगलसराय में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क पर दुकान लगाने वालों को प्रशासन की सख्त चेतावनी

Newzo

• 04:04 PM • 22 Jul 2026

Chandauli Illegal Encroachment: मुगलसराय में बढ़ते अतिक्रमण और जाम की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाया. पुलिस और नगर पालिका की टीम ने सड़क किनारे से अवैध अतिक्रमण हटाए तथा दुकानदारों को दोबारा कब्जा करने पर सामान जब्त करने और कानूनी कार्रवाई की सख्त चेतावनी दी.

मुगलसराय में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क पर दुकान लगाने वालों को प्रशासन की सख्त चेतावनी

मुगलसराय में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क पर दुकान लगाने वालों को प्रशासन की सख्त चेतावनी

Google CTA

Chandauli News: शहर में बढ़ते अतिक्रमण और जाम की समस्या को देखते हुए बुधवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देश पर पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने प्रमुख बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों से अवैध अतिक्रमण हटाया.

यह भी पढ़ें...

अभियान का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी (यातायात) कृष्ण मुरारी शर्मा ने किया. उनके साथ नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक शत्रुघ्न सिंह, प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश यादव, यातायात पुलिस और नगर पालिका की टीम मौजूद रही. संयुक्त कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे लगाए गए ठेले, खोमचे और अन्य अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए, जिससे यातायात सुचारु बनाया जा सके.

कार्रवाई के दौरान साप्ताहिक बाजार के दुकानदारों को सड़क और फुटपाथ पर दुकान न लगाने के निर्देश दिए गए. अधिकारियों ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सामान जब्त करने के साथ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.

सीओ यातायात कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि शहर को जाममुक्त और व्यवस्थित बनाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य किसी का रोजगार प्रभावित करना नहीं, बल्कि सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कर नागरिकों को सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध कराना है. प्रशासन ने दुकानदारों और नागरिकों से नियमों का पालन करने और शहर को स्वच्छ व व्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग की अपील की.