Chandauli Mandi Bhav 21 July 2026: स्थानीय सब्जी मंडी में मंगलवार को अधिकांश हरी सब्जियों के दाम स्थिर रहे, लेकिन अदरक, लहसुन, धनिया और हरी मिर्च की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है. इन आवश्यक सब्जियों के दाम बढ़ने से आम लोगों की रसोई का बजट प्रभावित हो रहा है.
ADVERTISEMENT
वहीं, अन्य सब्जियां अभी भी सामान्य दरों पर उपलब्ध होने से उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिल रही है. सब्जी विक्रेताओं के अनुसार थोक मंडियों में आवक कम होने और खरीद मूल्य बढ़ने का सीधा असर खुदरा बाजार पर पड़ रहा है. सबसे अधिक उछाल अदरक और लहसुन के दाम में देखने को मिला है. जहां पहले अदरक 120 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, वहीं अब इसका भाव बढ़कर 240 रुपये प्रति किलो हो गया है. इसी तरह लहसुन 80 रुपये से बढ़कर 240 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है. धनिया भी 40 रुपये से बढ़कर 200 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जबकि हरी मिर्च का भाव 80 रुपये से बढ़कर 120 रुपये प्रति किलो हो गया है.
मंडी में अन्य सब्जियों की कीमतें अपेक्षाकृत सामान्य बनी हुई हैं. टमाटर 30 रुपये प्रति किलो, परवल 30 रुपये, भिंडी 20 रुपये, कुंदरू 30 रुपये, करेला 40 रुपये, कोहड़ा 20 रुपये, बैंगन 40 रुपये और सूरन 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. वहीं सफेद आलू 12 रुपये प्रति किलो तथा लाल आलू 20 रुपये प्रति किलो के भाव से उपलब्ध है। एक पीस कोहड़ा (कद्दू) करीब 40 रुपये में बेचा जा रहा है.
सब्जी कारोबारियों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में मंडियों में आवक बढ़ती है तो अदरक, लहसुन, धनिया और हरी मिर्च के दामों में कुछ राहत मिल सकती है. फिलहाल इनकी बढ़ी हुई कीमतों ने आम उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है, जबकि अन्य हरी सब्जियों के दाम स्थिर बने हुए हैं.
मुगलसराय मंडी में सब्जियों के ताजा भाव
ADVERTISEMENT











