Chandauli News: गोवंश तस्करी पर अलीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टाटा मैजिक से चार गोवंश बरामद, पुलिस पर वाहन चढ़ाने का प्रयास, तस्कर फरार

Newzo

• 05:05 PM • 20 Jul 2026

Chandauli Cow Smuggling News: गोवंश तस्करी के खिलाफ चंदौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.अलीनगर में चेकिंग के दौरान तस्करों ने पुलिस पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया. तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए, जबकि चार गोवंशों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया.

गोवंश तस्करी पर अलीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टाटा मैजिक से चार गोवंश बरामद, पुलिस पर वाहन चढ़ाने का प्रयास, तस्कर फरार

गोवंश तस्करी पर अलीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टाटा मैजिक से चार गोवंश बरामद, पुलिस पर वाहन चढ़ाने का प्रयास, तस्कर फरार

Google CTA

Chandauli Cow Smuggling News: पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देश पर गोवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को अलीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टाटा मैजिक वाहन से चार गोवंश बरामद किए. कार्रवाई के दौरान वाहन चालक ने पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पीछा किए जाने पर वाहन छोड़कर फरार हो गया.

यह भी पढ़ें...

जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह के नेतृत्व में अलीनगर पुलिस टीम रिंग रोड अंडरपास कैली के पास सघन वाहन चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक टाटा मैजिक में गोवंश लादकर ले जाए जा रहे हैं.सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया.

पुलिस के रुकने के संकेत के बावजूद चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और पुलिसकर्मियों पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की. पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए खुद को सुरक्षित बचाया और वाहन का पीछा किया.कुछ दूरी पर टाटा मैजिक लावारिस हालत में खड़ी मिली, जबकि चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया.

वाहन की तलाशी के दौरान टाटा मैजिक (संख्या UP67AT9001) से चार गोवंश क्रूरतापूर्वक बंधे हुए मिले. पुलिस ने सभी गोवंशों को सुरक्षित मुक्त कराकर वाहन को कब्जे में ले लिया.

इस मामले में थाना अलीनगर में मु.अ.सं. 453/2026 के तहत गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/5बी/8, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है. फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.

इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह, उपनिरीक्षक सभाजीत यादव, कांस्टेबल विजय कोरी तथा रिजर्व कांस्टेबल अमन कुमार ने अंजाम दिया.v