Chandauli Gold Silver Price Today: चंदौली में 24 कैरेट सोना ₹1.41 लाख, चांदी ₹2.23 लाख प्रति किलो

Newzo

• 02:21 PM • 18 Jul 2026

Chandauli gold silver Market price: चंदौली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने के भाव स्थिर रहे, जबकि चांदी में 3,000 रुपये प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई. 24 कैरेट सोना 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.23 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई, जिससे खरीदार सतर्क नजर आए.

: चंदौली में 24 कैरेट सोना ₹1.41 लाख, चांदी ₹2.23 लाख प्रति किलो

: चंदौली में 24 कैरेट सोना ₹1.41 लाख, चांदी ₹2.23 लाख प्रति किलो

Google CTA

Chandauli gold silver Market price: स्थानीय सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने की कीमतों में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया, जबकि चांदी के भाव में जोरदार तेजी देखने को मिली. सोने के खरीदारों के लिए राहत की बात यह रही कि पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में सोने की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, वहीं चांदी खरीदने वालों को बढ़े हुए दाम चुकाने पड़ रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

चंदौली के प्रतिष्ठित आभूषण शोरूम डायमण्ड ज्वेलर्स के अनुसार, आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,41,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है. यह कीमत जीएसटी के बिना है. वहीं 22 कैरेट सोने के आभूषण 1,29,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तथा 18 कैरेट सोने के आभूषण 1,05,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से उपलब्ध हैं.

ज्वेलर्स के अनुसार, आभूषण खरीदते समय ग्राहकों को सोने की कीमत के अलावा मेकिंग चार्ज भी देना होता है. यह सामान्यतः 7 प्रतिशत से 15 प्रतिशत तक होता है, जो आभूषण की डिजाइन और उसकी जटिलता पर निर्भर करता है. इसलिए खरीदारी से पहले ग्राहकों को मेकिंग चार्ज और अन्य करों की जानकारी अवश्य लेनी चाहिए.

उधर, चांदी के बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. शनिवार की तुलना में आज चांदी के दाम में 3,000 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई है. प्रतिष्ठित व्यापारी सुमित सेठ के डायमण्ड ज्वेलर्स शोरूम में आज चांदी का भाव 2,23,000 रुपये प्रति किलोग्राम है. इस कीमत में जीएसटी शामिल है.

सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की चाल और मांग के अनुसार सोने-चांदी के दाम में प्रतिदिन बदलाव देखने को मिलता है. ऐसे में निवेश या आभूषण खरीदने से पहले ग्राहकों को ताजा बाजार भाव की जानकारी अवश्य कर लेनी चाहिए.