Chandauli Sabzi Mandi Bhav: मुगलसराय मंडी अपडेट, सब्जी खरीदारों के लिए राहत की खबर, जानिए आज का भाव

Newzo

17 Jul 2026 (अपडेटेड: 17 Jul 2026, 10:45 AM)

Chandauli Sabzi Mandi Rate 17th July 2026: चंदौली की मुगलसराय सब्जी मंडी में शुक्रवार को अधिकांश हरी सब्जियों के दाम स्थिर रहे. पर्याप्त आवक और सामान्य मौसम के कारण कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ. व्यापारियों के अनुसार फिलहाल आपूर्ति संतुलित है, जबकि खरीदारों ने भी नियंत्रित दामों से राहत जताई। सप्ताहांत में कारोबार बढ़ने की उम्मीद है.

 मुगलसराय मंडी अपडेट, सब्जी खरीदारों के लिए राहत की खबर, जानिए आज का भाव

मुगलसराय मंडी अपडेट, सब्जी खरीदारों के लिए राहत की खबर, जानिए आज का भाव

Google CTA

Chandauli Sabzi Mandi Rate 17th July 2026: मुगलसराय की स्थानीय गल्ला एवं सब्जी मंडी में शुक्रवार को अधिकांश हरी सब्जियों के दाम स्थिर बने रहे. मौसम सामान्य रहने और आसपास के क्षेत्रों से सब्जियों की पर्याप्त आवक होने के कारण कीमतों में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला. सुबह से ही मंडी में खरीदारों और फुटकर व्यापारियों की अच्छी-खासी भीड़ रही, जहां लोगों ने अपनी जरूरत के अनुसार सब्जियों की खरीदारी की.

यह भी पढ़ें...

आज का सब्जी भाव मुगलसराय मंडी

सब्जी/उत्पाद भाव
भिंडी ₹30 प्रति किलो
करेला ₹50 प्रति किलो
परवल ₹40 प्रति किलो
पुन्नू ₹30 प्रति किलो
टमाटर ₹40 प्रति किलो
हरी मिर्च ₹60 प्रति किलो
बैंगन ₹50 प्रति किलो
नेनुआ ₹40 प्रति किलो
सफेद आलू ₹60 प्रति पसेरी
लाल आलू ₹80 प्रति पसेरी
लहसुन ₹160 प्रति किलो
पत्ता गोभी ₹160 प्रति पसेरी
अदरक ₹50 प्रति पाव

आलू की कीमतों में भी स्थिरता बनी रही। सफेद आलू 60 रुपये प्रति पसेरी और लाल आलू 80 रुपये प्रति पसेरी के भाव से बेचा गया. वहीं लहसुन 160 रुपये प्रति किलो, पत्ता गोभी 160 रुपये प्रति पसेरी तथा अदरक लगभग 50 रुपये प्रति पाव के भाव से उपलब्ध रही. सब्जी व्यापारियों का कहना है कि स्थानीय किसानों और आसपास के क्षेत्रों से सब्जियों की नियमित आवक होने से बाजार में आपूर्ति संतुलित बनी हुई है। यही वजह है कि अधिकांश सब्जियों के दाम फिलहाल स्थिर हैं. उनका मानना है कि यदि मौसम अनुकूल रहा तो आने वाले दिनों में भी कीमतों में अधिक बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि लगातार बारिश या आपूर्ति प्रभावित होने की स्थिति में दाम बढ़ सकते हैं.

मंडी पहुंचे खरीदारों ने भी राहत जताते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों की तुलना में सब्जियों के दाम नियंत्रित हैं, जिससे घरेलू बजट पर अधिक बोझ नहीं पड़ रहा है. व्यापारियों को उम्मीद है कि सप्ताहांत में खरीदारों की संख्या बढ़ने के साथ मंडी में कारोबार भी और तेज होगा.