Chandauli Mandi Bhav Today: रसोई का बजट फिलहाल सुरक्षित, मुगलसराय मंडी में सब्जियों के दाम स्थिर, जानिए आज का तजा भाव

Newzo

16 Jul 2026 (अपडेटेड: 16 Jul 2026, 12:48 PM)

Chandauli Mandi Rate Today: मुगलसराय मंडी में गुरुवार को अधिकांश सब्जियों के दाम स्थिर रहे. पर्याप्त आवक के कारण कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ. खरीदारों ने राहत की सांस ली क्योंकि रसोई का बजट फिलहाल संतुलित बना हुआ है. व्यापारियों का कहना है कि मौसम सामान्य रहा तो आने वाले दिनों में भी भाव स्थिर रहने की उम्मीद है.

रसोई का बजट फिलहाल सुरक्षित, मुगलसराय मंडी में सब्जियों के दाम स्थिर, जानिए आज का तजा भाव

रसोई का बजट फिलहाल सुरक्षित, मुगलसराय मंडी में सब्जियों के दाम स्थिर, जानिए आज का तजा भाव

Google CTA

Chandauli News: गुरुवार को स्थानीय गल्ला एवं सब्जी मंडी में गुरुवार को अधिकांश हरी सब्जियों के दाम स्थिर बने रहे. सुबह से ही मंडी में खरीदारों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली. गृहणियों और फुटकर व्यापारियों ने अपनी जरूरत के अनुसार सब्जियों की खरीदारी की. व्यापारियों के अनुसार मौसम सामान्य रहने के कारण सब्जियों की आवक ठीक रही, जिससे अधिकांश सब्जियों के दाम में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया.

यह भी पढ़ें...

मंडी में भिंडी 30 रुपये प्रति किलो, करेला 50 रुपये प्रति किलो, परवल 40 रुपये प्रति किलो, पुन्नू 30 रुपये प्रति किलो, टमाटर 40 रुपये प्रति किलो, हरा मिर्च 60 रुपये प्रति किलो, बैंगन 50 रुपये प्रति किलो तथा नेनुआ 40 रुपये प्रति किलो के भाव से बिके.

वहीं आलू की कीमतों में भी स्थिरता रही. सफेद आलू 60 रुपये प्रति पसेरी और लाल आलू 80 रुपये प्रति पसेरी के भाव से बेचा गया. इसके अलावा लहसुन 160 रुपये प्रति किलो तथा पत्ता गोभी 160 रुपये प्रति पसेरी के भाव पर उपलब्ध रही. मंडी में अदरक लगभग 50 रुपये प्रति पाव के भाव से बिकी.

मुगलसराय मंडी सब्जी भाव गुरुवार

सब्जी भाव
भिंडी ₹30 प्रति किलो
करेला ₹50 प्रति किलो
परवल ₹40 प्रति किलो
पुन्नू ₹30 प्रति किलो
टमाटर ₹40 प्रति किलो
हरी मिर्च ₹60 प्रति किलो
बैंगन ₹50 प्रति किलो
नेनुआ ₹40 प्रति किलो
सफेद आलू ₹60 प्रति पसेरी
लाल आलू ₹80 प्रति पसेरी
लहसुन ₹160 प्रति किलो
पत्ता गोभी ₹160 प्रति पसेरी
अदरक ₹50 प्रति पाव

सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि फिलहाल स्थानीय और आसपास के क्षेत्रों से सब्जियों की पर्याप्त आवक हो रही है. यदि मौसम अनुकूल बना रहा तो आने वाले दिनों में भी सब्जियों के दाम सामान्य बने रहने की संभावना है. हालांकि लगातार बारिश या आपूर्ति प्रभावित होने की स्थिति में कीमतों में बदलाव हो सकता है.

मंडी पहुंचे खरीदारों का कहना है कि पिछले दिनों की तुलना में अधिकांश सब्जियों के दाम नियंत्रित हैं, जिससे घरेलू बजट पर अधिक असर नहीं पड़ रहा है. व्यापारियों को भी उम्मीद है कि सप्ताहांत तक मंडी में खरीदारों की संख्या बढ़ेगी और कारोबार में और तेजी आएगी.