Chandauli Mandi Bhav 14th July 2026: मंगलवार को स्थानीय सब्जी मंडी में सब्जियों के दाम सामान्य बने रहे. मंडी में रोजमर्रा की जरूरत की अधिकांश सब्जियों की पर्याप्त आवक होने से ग्राहकों को राहत मिली. हालांकि लहसुन, अदरक और हरी धनिया के दाम अभी भी ऊंचे बने हुए हैं.
ADVERTISEMENT
मंडी में लाल आलू 16 रुपये प्रति किलो और सफेद आलू 12 रुपये प्रति किलो के भाव से बिके टमाटर 30 से 40 रुपये प्रति किलो, हरी मिर्च 60 से 70 रुपये प्रति किलो तथा लहसुन 160 से 180 रुपये प्रति किलो के बीच रहा. वहीं अदरक का भाव भी 160 से 180 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया. हरी धनिया 150 से 200 रुपये प्रति किलो के बीच बिकने से इसकी कीमत अन्य सब्जियों की तुलना में अधिक रही.
हरी सब्जियों में भिंडी 30 रुपये प्रति किलो, देसी परवल 50 रुपये प्रति किलो, करेला 40 रुपये प्रति किलो, नेनुआ 50 रुपये प्रति किलो, खीरा 40 रुपये प्रति किलो, मूली 40 रुपये प्रति किलो तथा पालक 20 से 30 रुपये प्रति किलो के भाव से बिका. इसके अलावा बैंगन 40 रुपये प्रति किलो और अरबी 40 रुपये प्रति किलो रही.
सब्जी व्यापारियों के अनुसार मंडी में सब्जियों की आवक सामान्य है, जिससे फिलहाल कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. मौसम अनुकूल रहने पर आने वाले दिनों में भी सब्जियों के दाम स्थिर रहने की उम्मीद है. सुबह से ही मंडी में खरीदारों की अच्छी भीड़ रही और लोगों ने अपनी जरूरत के अनुसार सब्जियों की खरीदारी की.
ADVERTISEMENT











