Chandauli Weather News: रेलवे ने बंद किया जलनिकासी मार्ग, जलभराव के खतरे से ग्रामीणों में आक्रोश, बड़े आंदोलन की चेतावनी

Newzo

• 04:46 PM • 13 Jul 2026

Chandauli Railway Drainage Issue: चंदौली के पुरैनी गांव में रेलवे द्वारा जलनिकासी मार्ग बंद किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है. किसान न्याय मोर्चा और ग्रामीणों ने जलमार्ग बहाल करने की मांग उठाई है. चेतावनी दी गई कि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो बरसात में जलभराव के विरोध में बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

रेलवे ने बंद किया जलनिकासी मार्ग, जलभराव के खतरे से ग्रामीणों में आक्रोश, बड़े आंदोलन की चेतावनी

रेलवे ने बंद किया जलनिकासी मार्ग, जलभराव के खतरे से ग्रामीणों में आक्रोश, बड़े आंदोलन की चेतावनी

Google CTA

Chandauli News: मुगलसराय क्षेत्र के पुरैनी गांव में रेलवे द्वारा जलनिकासी के लिए वर्षों से उपयोग किए जा रहे जलमार्ग (नाला) को बंद किए जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते जलनिकासी का मार्ग दोबारा नहीं खोला गया तो बरसात के दौरान पूरे गांव में जलभराव की गंभीर समस्या पैदा हो सकती है. इससे खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद होने, मकानों में पानी घुसने और आवागमन बाधित होने की आशंका है.

यह भी पढ़ें...

इसी मुद्दे को लेकर सोमवार को किसान न्याय मोर्चा एवं ग्रामीणों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई. बैठक में जलनिकासी की मौजूदा स्थिति पर विस्तार से चर्चा करते हुए रेलवे प्रशासन से तत्काल बंद किए गए जलमार्ग को बहाल करने की मांग की गई. ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों से इसी मार्ग से बरसात का पानी निकलता रहा है, लेकिन इसे बंद किए जाने के कारण गांव के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है.

बैठक को संबोधित करते हुए किसान नेता महेंद्र प्रसाद यादव (एडवोकेट) ने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो बरसात के मौसम में गांव को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग ग्रामीणों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है और समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो हालात और बिगड़ सकते हैं.

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि रेलवे प्रशासन और संबंधित अधिकारी जल्द कार्रवाई नहीं करते हैं तो ग्रामीणों के सहयोग से व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी. ग्रामीणों ने कहा कि उनकी मांग केवल जलनिकासी व्यवस्था को पूर्ववत बहाल करने की है, ताकि गांव को संभावित जलभराव और उससे होने वाले नुकसान से बचाया जा सके.

बैठक में किसान न्याय मोर्चा के प्रदेश महासचिव इंद्रजीत शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष शमीम मिल्की, डॉ. राजेश शर्मा, प्रो. शिवराज सिंह चौहान, राजेश, पन्नालाल, शिवकुमार, छोटेलाल, भुंगा देवी, बनवारी पाल, साहूलाल, राजेंद्र, हीरालाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. सभी ने एक स्वर में मांग की कि जलनिकासी का रास्ता तत्काल खोला जाए और समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए. ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि मांग पूरी होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा.