Chandauli Mandi Bhav: मौसम मेहरबान, मुगलसराय मंडी में सब्जियों के भाव रहे सामान्य, जानिए आज के ताज़ा रेट

Newzo

• 11:48 AM • 12 Jul 2026

Chandauli Mandi Bhav Today: चंदौली की मुगलसराय सब्जी मंडी में रविवार को अधिकांश सब्जियों के दाम स्थिर रहे. मौसम अनुकूल रहने और पर्याप्त आवक से खरीदारों को राहत मिली. व्यापारियों का कहना है कि फिलहाल कीमतों में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकि बारिश बढ़ने पर भाव प्रभावित हो सकते हैं.

मौसम मेहरबान, मुगलसराय मंडी में सब्जियों के भाव रहे सामान्य, जानिए आज के ताज़ा रेट

मौसम मेहरबान, मुगलसराय मंडी में सब्जियों के भाव रहे सामान्य, जानिए आज के ताज़ा रेट

Google CTA

Chandauli News: स्थानीय सब्जी मंडी में रविवार को अधिकांश हरी सब्जियों के दाम स्थिर बने रहे. रोजमर्रा की जरूरत की सब्जियों की कीमतों में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिला, जिससे खरीदारी करने पहुंचे लोगों ने राहत की सांस ली. सुबह से ही मंडी में खरीदारों की अच्छी खासी भीड़ रही और ताजा सब्जियों की बिक्री होती रही.

यह भी पढ़ें...

मंडी में बैंगन, भिंडी और टमाटर 30 रुपये प्रति किलो के भाव से बिके. वहीं परवल और लौकी 20-20 रुपये प्रति किलो रही. नेनुआ भी 30 रुपये प्रति किलो के भाव पर उपलब्ध रहा, जबकि करेला 40 रुपये प्रति किलो में बिका. मिर्च (मरच) का भाव 25 रुपये प्रति पाव दर्ज किया गया. स्थानीय विक्रेताओं के अनुसार मौसम अनुकूल रहने से सब्जियों की आवक सामान्य बनी हुई है, जिससे कीमतों में फिलहाल स्थिरता बनी हुई है.

मुगलसराय मंडी: आज के ताज़ा सब्जी भाव

सब्जी भाव (₹) इकाई
बैंगन 30 प्रति किलो
भिंडी 30 प्रति किलो
टमाटर 30 प्रति किलो
परवल 20 प्रति किलो
लौकी 20 प्रति किलो
नेनुआ 30 प्रति किलो
करेला 40 प्रति किलो
मिर्च 25 प्रति पाव
लाल आलू 90 प्रति पसेरी
सफेद आलू 60 प्रति पसेरी
प्याज 35 प्रति किलो
कोहड़ा (कद्दू) 20 प्रति पाव

आलू के दाम में लाल और सफेद किस्म के बीच अंतर देखने को मिला. लाल आलू 90 रुपये प्रति पसेरी और सफेद आलू 60 रुपये प्रति पसेरी के भाव से बिके. वहीं प्याज 35 रुपये प्रति किलो के भाव पर उपलब्ध रहा. इसके अलावा कोहड़ा (कद्दू) 20 रुपये प्रति पाव तथा अन्य मौसमी सब्जियां भी सामान्य कीमतों पर ग्राहकों को मिलती रहीं.

सब्जी व्यापारियों का कहना है कि यदि मौसम सामान्य रहा और आवक इसी तरह बनी रही तो आने वाले दिनों में सब्जियों के दाम में अधिक बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि लगातार बारिश या आपूर्ति प्रभावित होने की स्थिति में कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. फिलहाल मंडी में पर्याप्त मात्रा में ताजी सब्जियां उपलब्ध हैं, जिससे उपभोक्ताओं को अपनी जरूरत के अनुसार खरीदारी करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है.