Chandauli Sabzi Mandi Bhav: मंडी में सब्जियों के दाम स्थिर, जानिए अपने सब्जी मंडी का तजा भाव

Newzo

• 10:35 AM • 13 Jul 2026

Chandauli Sabzi Mandi Bhav 13 July 2026: मुगलसराय सब्जी मंडी में सोमवार को अधिकांश सब्जियों के दाम स्थिर रहे. सामान्य आवक के कारण बाजार में खरीदारी सुचारु रही. हालांकि लहसुन, अदरक और हरी धनिया अब भी महंगी बनी हुई हैं. कारोबारियों के अनुसार मौसम अनुकूल रहा तो आने वाले दिनों में भी कीमतों में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

मुगलसराय मंडी में सब्जियों के दाम स्थिर, जानिए अपने सब्जी मंडी का तजा भाव

मुगलसराय मंडी में सब्जियों के दाम स्थिर, जानिए अपने सब्जी मंडी का तजा भाव

Google CTA

Chandauli News: स्थानीय सब्जी मंडी में सोमवार को अधिकांश सब्जियों के दाम स्थिर बने रहे. रोजमर्रा की जरूरत की सब्जियों की पर्याप्त आवक होने से बाजार में खरीदारी सामान्य रही. हालांकि लहसुन, अदरक और हरी धनिया जैसी सब्जियां अभी भी ऊंचे दाम पर बिक रही हैं.

यह भी पढ़ें...

मंडी में लाल आलू 16 रुपये प्रति किलो तथा सफेद आलू 12 रुपये प्रति किलो के भाव से बिके. टमाटर 30 से 40 रुपये प्रति किलो, हरी मिर्च 60 से 70 रुपये प्रति किलो और लहसुन 160 से 180 रुपये प्रति किलो के बीच रहा. वहीं अदरक का भाव भी 160 से 180 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया. हरी धनिया की कीमत 150 से 200 रुपये प्रति किलो रही, जिससे इसकी खरीदारी सीमित रही.

मुगलसराय सब्जी मंडी भाव

सब्जी कीमत (₹/किलो)
लाल आलू 16
सफेद आलू 12
टमाटर 30–40
हरी मिर्च 60–70
लहसुन 160–180
अदरक 160–180
हरी धनिया 150–200
भिंडी 30
देसी परवल 50
करेला 40
नेनुआ 50
खीरा 40
मूली 40
पालक 20–30
बैंगन 40
अरबी 40

हरी सब्जियों की बात करें तो भिंडी 30 रुपये प्रति किलो, देसी परवल 50 रुपये प्रति किलो, करेला 40 रुपये प्रति किलो, नेनुआ 50 रुपये प्रति किलो, खीरा 40 रुपये प्रति किलो, मूली 40 रुपये प्रति किलो तथा पालक 20 से 30 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिका. बैंगन 40 रुपये प्रति किलो और अरबी भी 40 रुपये प्रति किलो के भाव से ग्राहकों को उपलब्ध रही.

सब्जी कारोबारियों का कहना है कि फिलहाल मंडी में अधिकांश सब्जियों की आवक सामान्य बनी हुई है, जिससे कीमतों में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिल रहा है. मौसम अनुकूल रहने पर आने वाले दिनों में भी सब्जियों के दाम स्थिर रहने की संभावना है. सुबह के समय मंडी में खरीदारों की अच्छी भीड़ रही और लोगों ने जरूरत के अनुसार सब्जियों की खरीदारी की.