Chandauli Mandi Bhav Today: मुगलसराय मंडी में सब्जियों के भाव में उतार-चढ़ाव, आलू-प्याज महंगे तो टमाटर-लौकी से मिली राहत

Newzo

• 12:37 PM • 15 Jul 2026

Chandauli Mandi Bhav Rates 15th july 2026: मुगलसराय सब्जी मंडी में बुधवार को सब्जियों के दामों में मिला-जुला रुख देखने को मिला. आलू और प्याज की बढ़ी कीमतों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है, जबकि टमाटर, लौकी, भिंडी समेत कई हरी सब्जियों के स्थिर भाव ने उपभोक्ताओं को कुछ राहत जरूर दी है.

 मुगलसराय मंडी में सब्जियों के भाव में उतार-चढ़ाव, आलू-प्याज महंगे तो टमाटर-लौकी से मिली राहत

मुगलसराय मंडी में सब्जियों के भाव में उतार-चढ़ाव, आलू-प्याज महंगे तो टमाटर-लौकी से मिली राहत

Google CTA

Chandauli Mandi Bhav Rates 15th july 2026: स्थानीय सब्जी मंडी में बुधवार को सब्जियों के दामों में मिला-जुला रुख देखने को मिला. रोजमर्रा में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाले आलू और प्याज के बढ़े दामों ने आम लोगों की रसोई का बजट प्रभावित किया है, जबकि टमाटर, लौकी, भिंडी समेत कई हरी सब्जियों के स्थिर भाव से उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली है.

यह भी पढ़ें...

मंडी में लाल आलू 120 रुपये प्रति पसेरी और सफेद आलू 100 रुपये प्रति पसेरी बिक रहा है.  वहीं प्याज 200 रुपये प्रति पसेरी के भाव पर पहुंच गया है.हरी सब्जियों में देसी परवल 80 रुपये प्रति किलो, टमाटर 40 रुपये प्रति किलो, करेला 60 रुपये, भिंडी 40 रुपये, नेनुआ 60 रुपये, बैंगन 60 रुपये, कुंदरू 40 रुपये और लौकी 40 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है.

इसके अलावा हरी मिर्च (मरचा) 20 रुपये प्रति पाव, एक्सा 80 रुपये प्रति किलो, गोभी 60 रुपये प्रति किलो, पत्ता गोभी 40 रुपये प्रति किलो तथा घोड़ा 30 रुपये के भाव पर उपलब्ध है.

सब्जी व्यापारियों के अनुसार मौसम में बदलाव, मंडी में आवक कम होने और परिवहन लागत बढ़ने के कारण आलू-प्याज समेत कुछ सब्जियों के दाम ऊंचे बने हुए हैं. हालांकि स्थानीय क्षेत्रों से पर्याप्त आपूर्ति होने के चलते टमाटर, लौकी, भिंडी और अन्य हरी सब्जियों की कीमतें फिलहाल नियंत्रण में हैं.

सुबह से ही मंडी में खरीददारों की अच्छी भीड़ रही. उपभोक्ताओं का कहना है कि आलू और प्याज की बढ़ती कीमतें घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ डाल रही हैं, जबकि अन्य सब्जियों के स्थिर दाम कुछ राहत दे रहे हैं. व्यापारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में आवक बढ़ने पर सब्जियों के दामों में और बदलाव देखने को मिल सकता है.