Chandauli Mandi Bhav 20th July 2026: स्थानीय सब्जी मंडी में सोमवार को अधिकांश हरी सब्जियों के दाम सामान्य रहे, जबकि अदरक, लहसुन, धनिया और हरी मिर्च की कीमतों में पिछले सप्ताह की तुलना में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई. बढ़े हुए दामों के कारण आम उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है. वहीं, सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि आवक कम होने और थोक बाजार में कीमत बढ़ने के कारण खुदरा बाजार में भी इसका असर दिखाई दे रहा है.
ADVERTISEMENT
मंडी में सबसे अधिक उछाल अदरक और लहसुन के दाम में देखने को मिला। पहले जहां अदरक 120 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, वहीं अब इसकी कीमत बढ़कर 240 रुपये प्रति किलो हो गई है. इसी तरह लहसुन का भाव 80 रुपये से बढ़कर 240 रुपये प्रति किलो पहुंच गया. धनिया भी 40 रुपये से बढ़कर 200 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. रविवार को 80 रुपये प्रति किलो बिकने वाली हरी मिर्च सोमवार को 120 रुपये प्रति किलो पहुंच गई.
अन्य सब्जियों की बात करें तो टमाटर 30 रुपये प्रति किलो, परवल 30 रुपये प्रति किलो, भिंडी 20 रुपये प्रति किलो, कुंदरू 30 रुपये प्रति किलो, करेला 40 रुपये प्रति किलो, कोहड़ा 20 रुपये प्रति किलो, बैंगन 40 रुपये प्रति किलो और सूरन 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. सफेद आलू 12 रुपये प्रति किलो तथा लाल आलू 20 रुपये प्रति किलो के भाव से उपलब्ध है. इसके अलावा एक पीस कद्दू (कोहड़ा) लगभग 40 रुपये में बेचा जा रहा है.
सब्जी कारोबारियों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में मंडियों में सब्जियों की आवक बढ़ती है तो कीमतों में कुछ राहत मिल सकती है. फिलहाल अदरक, लहसुन, धनिया और हरी मिर्च के बढ़े दामों ने रसोई का बजट प्रभावित कर दिया है, जबकि अन्य सब्जियों के दाम अपेक्षाकृत सामान्य बने हुए हैं.
ADVERTISEMENT











