युवती ने जिस युवक को रेप के आरोप में भिजवाया जेल अब उसी से करना चाहती है शादी, गोरखपुर का मामला हिला देगा!

रवि गुप्ता

• 07:30 PM • 26 Jul 2026

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. चौरी चौरा थाने में एक युवती ने जिस युवक पर पहले रेप का आरोप लगाया, और जेल भिजवा दिया. ठीक इसी शिकायत के अगले ही दिन वह उसी युवक से शादी करने की जिद लेकर थाने पहुंच गई.

UP Tak

AI Generated

Google CTA

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. चौरी चौरा थाने में एक युवती ने जिस युवक पर पहले रेप का आरोप लगाया, और जेल भिजवा दिया. ठीक इसी शिकायत के अगले ही दिन वह उसी युवक से शादी करने की जिद लेकर थाने पहुंच गई. पुलिस ने जब युवती की जिद के बाद उसे समझाया कि आरोपी जिला जेल में बंद है और उसे थाने नहीं बुलाया जा सकता है. इससे आहत होकर युवती ने थाने के बाहर जाकर फिनाइल पी लिया. इस घटना के बाद थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया, फिलहाल उसका इलाज चल रहा है और हालत सामान्य बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें...

शादी का झांसा देने का आरोप

गोरखपुर के चौरी चौरा थाने में एक युवती ने एक युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. युवती का आरोप था कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं. लड़की की इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज किया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

थाने पहुंचकर की शादी की जिद

आरोपी के जेल जाने के बाद युवती ठीक अगले दिन शनिवार को दोबारा चौरी चौरा थाने पर पहुंचती है. इस बार उसकी मांग उसके द्वारा लिखाई गई शिकायत के ठीक उलटी थी. वह थाने पहुंचकर पुलिस से आरोपी युवक को थाने बुलाने की जिद करने लगी. अब युवती का कहना था कि वह उससे शादी करना चाहती है. इस पर पुलिसकर्मियों ने उसे समझाया कि आरोपी अब जिला जेल में बंद है, इसलिए उसे थाने नहीं लाया जा सकता है. अगर उससे मिलना है तो जेल के नियमों के अनुसार प्रक्रिया अपनानी होगी.

थाने के बाहर पिया फिनायल

पुलिस के समझाने के बावजूद युवती अपनी बात पर अड़ी रही. इसके कुछ देर बाद वह थाने से बाहर निकली और अपने पर्स से फिनायल की बोतल निकालकर पी गई. यह देखते ही थाने में अफरा-तफरी मच गई और पुलिसकर्मी उसकी तरफ दौड़े. पुलिस उसे तुरंत चौरी चौरा सीएचसी ले गई, जहां युवती के प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

मामले की जानकारी देते हुए सीओ चौरी चौरा कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को थाने बुलाने की जिद न पूरी होने पर पीड़िता ने फिनायल पी लिया था. उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है और अस्पताल में उसकी हालत अब सामान्य है.