गाजियाबाद: फॉर्च्युनर का भौकाल, उसमें हथियार! वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने कान पकड़वा दिए

तनसीम हैदर

• 04:52 PM • 15 Jun 2022

सोशल मीडिया पर गाजियाबाद का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें फॉर्च्यूनर कार में बैठे युवक अपने ‘भौकाल’ कम न होने की बात कह स्टंट कर…

UP Tak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

सोशल मीडिया पर गाजियाबाद का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें फॉर्च्यूनर कार में बैठे युवक अपने ‘भौकाल’ कम न होने की बात कह स्टंट कर रहे हैं.

युवक न सिर्फ तेज रफ्तार में कार को आड़ा-तिरछा चला रहे हैं बल्कि इस वीडियो में और भी बहुत कुछ देखा जा सकता है.

गाड़ी में हथियार भी रखा हुआ दिखाई दे रहा है. कार के फ्रन्ट शीशे पर वीआईपी का स्टिकर लगा और विधायक लिखा हुआ है.

पर जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस की नजर भी इसपर पड़ गई.

इसके बाद गाजियाबाद पुलिस भी अपना ‘भौकाल’ दिखाया और इन स्टंटबाजों को धर दबोचा.

पुलिस पकड़ में आते ही स्टंटबाज युवक हाथ जोड़ते हुए माफी मांगते हुए नजर आ रहे हैं.

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने युवकों की माफी मांगते हुए तस्वीर भी जारी की है.