आजमगढ़: एक्ट्रेस आम्रपाली ने निरहुआ की जीत के लिए बचाकर रखा था ये गाना, जो अब गा दिया

राजीव कुमार

• 10:24 AM • 27 Jun 2022

आजमगढ़ उपचुनाव में बीजेपी के दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की जीत पर भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने यूपी तक से बातचीत…

UP Tak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

आजमगढ़ उपचुनाव में बीजेपी के दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की जीत पर भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने यूपी तक से बातचीत में अपनी खुशी जाहिर की.

उपचुनाव में निरहुआ का जमकर प्रचार करने वालीं आम्रपाली दुबे ने कहा, “आजमगढ़ के लोगों ने इतिहास रचा है कि यहां कमल खिला है.”

आम्रपाली के मुताबिक, डबल इंजन की सरकार के साथ अब आजमगढ़ का डिब्बा भी जुड़ गया है.

आम्रपाली ने कहा, “एक गाना जो मैंने पूरे प्रचार नहीं गाया लेकिन आज गाऊंगी- अखिलेश हुए फरार…निरहुआ डटल रहे.”