अलीगढ़: AMU के स्कूल का कश्मीरी छात्र हुआ गायब, महबूबा मुफ्ती के दखल के बाद मचा हड़कंप

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (Aligarh Muslim University) से एक कश्मीरी छात्र के…

अकरम खान

• 11:20 AM • 10 Dec 2022

follow google news

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (Aligarh Muslim University) से एक कश्मीरी छात्र के गायब होने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक कश्मीरी छात्र, राजा महेंद्र प्रताप सिटी हाई स्कूल में पढ़ता है. बताया जा रहा है कि गायब कश्मीरी छात्र 10वीं का छात्र है.

यह भी पढ़ें...

पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने दिया दखल

इस मामले में कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके अलीगढ़ पुलिस को टैग कर परिवार की मदद करने की अपील की है. पूर्व मुख्यमंत्री के ट्वीट के बाद अलीगढ़ पुलिस और विश्विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया. बता दें कि अलीगढ़ पुलिस ने गायब छात्र का आखिरी सीसीटीवी वीडियो रेलवे स्टेशन का जारी किया है.

बता दें कि छात्र के गायब होने की खबर उसके परिवार तक पहुंचा दी गई थी. मामले की सूचना पाकर छात्र के परिजन एएमयू पहुंच गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार, बेटे के गायब होने की सूचना पाकर छात्र के पिता की भी तबियत खराब हो गई है. परिजनों द्वारा उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

स्कूल के लिए निकला था छात्र

बता दें कि, एएमयू के नदीम तरीन हॉल में रह रहे बीटेक के छात्र अनायत अब्बास मलिक ने एएमयू प्रॉक्टर ऑफिस में शिकायत करते हुए बताया कि उसका मौसेरा भाई मसरूर अब्बास मीर जो कि मूल रूप से जम्मू कश्मीर के जिला बारामूला सोपोर के गांव बोहरीपुरा का रहने वाला है। वह गुरुवार की सुबह 8 बजे रोजाना की तरह स्कूल के लिए निकला था. उसे पास मेरा एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन भी था. वह स्कूल की छुट्टी होने पर वापस नहीं आया है.

शिकायत में यह भी कहा गया है कि एटीएम से 5 हजार रुपये भी निकाले गए हैं. इधर सूचना मिलने के बाद कश्मीर से छात्र के पिता और उसकी बहन भी एएमयू पहुंच चुके हैं.

पुलिस कर रही जांच

पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है. इस मामले पर एसपी (सिटी) कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया, “एएमयू के राजा महेंद्र प्रताप सिटी स्कूल में पढ़ने वाला कक्षा दसवीं का छात्र 8 तारीख को कहीं चला गया था. इस मामले में उसके मौसेरे भाई ने तहरीर दी थी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जांच में सामने आया था कि छात्र ने एटीएम से 5000 रुपये निकाले थे. छात्र का रेलवे स्टेशन पर अकेले घूमते हुए सीसीटीवी वीडियो मिला है. मामले की जांच की जा रही है.

अलीगढ़: आलू के पराठे को लेकर पत्नी से हुआ विवाद, रेलवे ट्रैक पर मिली पति की लाश, जानें