लेटेस्ट न्यूज़

अलीगढ़: ट्रेन में रॉड घुसने से यात्री की मौत और 15 हजार का मुआवजा, रेलवे ने अब सुधारी भूल

Aligarh News: अलीगढ़ के थाना गभाना क्षेत्र में डाबर सोमना रेलवे स्टेशन के बीच नीलांचल एक्सप्रेस से सफर कर रहे यात्री की मौत हो गई…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Aligarh News: अलीगढ़ के थाना गभाना क्षेत्र में डाबर सोमना रेलवे स्टेशन के बीच नीलांचल एक्सप्रेस से सफर कर रहे यात्री की मौत हो गई थी. यात्री की गर्दन में शीशा तोड़कर रॉड गर्दन के आरपार हो गई थी. इसके बाद यात्री ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था. इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन के मरहम पर सवाल उठने लगे. वहीं यात्री की मौत के बाद रेलवे की ओर से मुआवजे के तौर पर 15 हजार रुपए दिए गए, लेकिन मृतक के पिता ने पैसे लेने से इनकार कर दिया.