बहन की शादी में डांस करने आई शबनम से बिलाल को हुआ इश्क, दोनों भाग गए... युवक की नई नवेली पत्नी को लग रहा ये डर

शिवम सारस्वत

21 Feb 2026 (अपडेटेड: 21 Feb 2026, 04:51 PM)

Aligarh Viral News: अलीगढ़ में शादीशुदा युवक बिलाल बहन की मेहंदी में आई डांसर सोनी संग फरार. जयपुर के होटल से वीडियो सामने आने के बाद पत्नी ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार.

Aligarh News

Aligarh News

Google CTA

अलीगढ़ में एक शादी की खुशियां उस वक्त बेरंग हो गईं जब एक युवक अपनी ही बहन की शादी में आई डांसर संग भाग गया. 3 दिसंबर 2025 को निकाह करने वाले बिलाल का दिल मेहंदी में आई डांसर सोनी उर्फ शबनम पर आ गया. अब इस मामले में जयपुर के एक होटल का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. 

यह भी पढ़ें...

मेहंदी के जश्न से शुरू हुई खतरनाक लव स्टोरी

बिलाल की शादी गुलिस्ता से हुई थी और घर में जश्न का माहौल था. 4 दिसंबर को बहन की मेहंदी के कार्यक्रम में शाह जमाल निवासी डांसर सोनी उर्फ शबनम को बुलाया गया था. कार्यक्रम के बाद बिलाल उसे छोड़ने गया और यहीं से दोनों के बीच बातचीत और नंबरों का सिलसिला शुरू हुआ. धीरे-धीरे बिलाल घंटों फोन पर सोनी से बात करने लगा, जिससे घर में गृहक्लेश शुरू हो गया. 

होटल के वीडियो ने खोला राज

बिलाल अचानक घर से गायब हो गया, जिसके बाद परिवार ने गुमशुदगी दर्ज कराई. मामले ने तब करवट ली जब 11 फरवरी की शाम जयपुर के एक होटल का वीडियो वायरल हुआ. इस वीडियो में बिलाल और डांसर सोनी एक साथ नजर आ रहे हैं. पति को डांसर के साथ देख पत्नी गुलिस्ता के पैरों तले जमीन खिसक गई और उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. 

डांसर के अतीत से सहमा परिवार!

बिलाल के परिजनों ने सोनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि सोनी पहले लड़कों को प्रेमजाल में फंसाती है और फिर पैसों के लिए दबाव बनाती है. परिवार का दावा है कि बीते सालों में सोनी के एक कथित प्रेमी का शव कब्रिस्तान में दबा मिला था, जिसकी हत्या का शक भी उसी पर है. पत्नी गुलिस्ता को डर है कि सोनी उसके पति के साथ भी कोई अनहोनी न कर दे. 

ये भी पढ़ें: दूल्हा बन शादी के लिए अलीगढ़ पहुंचा नूंह हिंसा का आरोपी बिट्टू बजरंगी, एडवांस में दिए 30 हजार, न दुल्हन मिली न...