भदोही जिले (Bhadohi News) के सरकारी कार्यालयों में जींस पैंट और टी-शर्ट पहनकर आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की अब खैर नहीं है. इस परिधान को आपत्तिजनक मानते हुए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने एक आदेश जारी किया है और ड्यूटी के दौरान जींस और टी-शर्ट पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है. आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई भी की जाएगी.
ADVERTISEMENT
सूत्रों के मुताबिक, एक विभागीय बैठक में दो कर्मचारी जींस पैंट पहनकर आए थे. जिसपर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई थी. उसी के बाद उन्होंने एक आदेश जारी किया, जिसमें कर्मचारियों के समय से कार्यालय आने और परिधान से संबंधित निर्देश जारी किए गए थे.
आदेश में कहा गया है कि अधिकारी, कर्मचारी टी -शर्ट व जींस पैंट पहनकर कार्यालय आ रहे हैं. यह स्थिति अत्यन्त ही आपत्तिजनक है. फॉर्मल परिधान में ही कार्यालय आएं. इस शासनादेश का कड़ाई से पालन किया जाए.
गौरतलब है कि सरकारी शिक्षकों को लेकर शासन से भी इस तरह के आदेश जारी किए गए थे, जिसमें विद्यालय में ड्यूटी के दौरान शिक्षकों के जींस पैंट और टी-शर्ट पहनने पर प्रतिबंध लगाया गया था.
भदोही: शादीशुदा को पाने के लिए युवक ने रची साजिश, किडनैपिंग के वीडियो ने बचाई पति की जान
ADVERTISEMENT









