Saharanpur News: 13 जुलाई से शुरू होगी यूपी होमगार्ड भर्ती, सहारनपुर SSP ने तैयारियों का लिया जायजा, पारदर्शिता के दिए सख्त निर्देश

Newzo

• 05:19 PM • 11 Jul 2026

Saharanpur Recruitment News: सहारनपुर में 13 जुलाई से शुरू होने वाली उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2025 की तैयारियों का एसएसपी ने निरीक्षण किया. उन्होंने दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक परीक्षण, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के सख्त निर्देश दिए.

13 जुलाई से शुरू होगी यूपी होमगार्ड भर्ती, सहारनपुर SSP ने तैयारियों का लिया जायजा, पारदर्शिता के दिए सख्त निर्देश

13 जुलाई से शुरू होगी यूपी होमगार्ड भर्ती, सहारनपुर SSP ने तैयारियों का लिया जायजा, पारदर्शिता के दिए सख्त निर्देश

Google CTA

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सहारनपुर ने रिजर्व पुलिस लाइन्स का स्थलीय निरीक्षण किया. यह भर्ती प्रक्रिया 13 जुलाई 2026 से शुरू होनी है, जिसके तहत अभ्यर्थियों के अभिलेखों की संविक्षा (दस्तावेज सत्यापन) एवं शारीरिक मानक परीक्षण कराया जाएगा. 

यह भी पढ़ें...

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने भर्ती स्थल पर की गई तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया. उन्होंने दस्तावेज सत्यापन केंद्र, शारीरिक मानक परीक्षण स्थल, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया. अधिकारियों से भर्ती प्रक्रिया की रूपरेखा और व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली.

एसएसपी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भर्ती प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखी जाए. उन्होंने कहा कि सभी अभ्यर्थियों के साथ समान व्यवहार किया जाए और शासन द्वारा निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए. किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि भर्ती स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहे, अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराई जाए. इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें.

गौरतलब है कि 13 जुलाई से शुरू होने वाली होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 भर्ती प्रक्रिया में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है. ऐसे में पुलिस प्रशासन भर्ती को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है.