Saharanpur News: 2027 चुनाव से पहले इमेज वॉर, सहारनपुर में सियासी संग्राम तेज, उमर अली खान बोले- मुझे और सपा को बदनाम करने की साजिश

Newzo

• 03:58 PM • 13 Jul 2026

Saharanpur News 2027 Election: सहारनपुर में सपा विधायक उमर अली खान ने प्रेस वार्ता कर आरोप लगाया कि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले उनकी और समाजवादी पार्टी की छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है. उन्होंने शिकायत पर निष्पक्ष जांच की मांग की, जबकि पार्टी ने आरोपों को निराधार बताते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी.

2027 चुनाव से पहले इमेज वॉर, सहारनपुर में सियासी संग्राम तेज, उमर अली खान बोले- मुझे और सपा को बदनाम करने की साजिश

2027 चुनाव से पहले इमेज वॉर, सहारनपुर में सियासी संग्राम तेज, उमर अली खान बोले- मुझे और सपा को बदनाम करने की साजिश

Google CTA

Saharanpur News: समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में सपा विधायक उमर अली खान और जिलाध्यक्ष अब्दुल वहिद ने कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म पर गंभीर आरोप लगाए. विधायक उमर अली खान ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनकी और समाजवादी पार्टी की छवि खराब करने के लिए सुनियोजित साजिश रची जा रही है.

यह भी पढ़ें...

उमर अली खान ने प्रेस वार्ता के दौरान कुछ दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि उनके पास ऐसी प्रतियां हैं, जिन पर "समाचार प्लस" और "समाचार प्लस OTT" का नाम दर्ज है. उनका आरोप है कि एक ही समूह लगातार उनके खिलाफ वीडियो और खबरें प्रसारित कर रहा है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 के पुराने मामलों को दोबारा उठाया जा रहा है, जबकि उन मामलों में वह पहले ही बरी हो चुके हैं.

विधायक ने आरोप लगाया कि पिछले डेढ़ महीने से अलग-अलग नंबरों से उन्हें विज्ञापन और प्रसारण के नाम पर पैसे की मांग वाले फोन आ रहे थे. उनके अनुसार, इस संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.

सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल वहिद ने कहा कि पिछले दो दिनों से विधायक उमर अली खान की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है और उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं. उन्होंने कहा कि यदि संबंधित एजेंसियों की ओर से कार्रवाई नहीं होती है तो पार्टी न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ चैनल झूठे आरोप लगाकर बदनाम करने और उगाही करने का काम कर रहे हैं.

प्रेस वार्ता में सपा नेताओं ने कहा कि मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों को सौंप दी गई है. उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की.