Saharanpur News: सहारनपुर में सीड बॉल तकनीक से हरियाली की नई पहल, डीएम-एसएसपी समेत अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण

Newzo

• 04:54 PM • 12 Jul 2026

Saharanpur Plantation News: सहारनपुर में वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के तहत सीड बॉल तकनीक से पौधारोपण की नई पहल की गई. डीएम, एसएसपी और अन्य अधिकारियों ने अभियान की शुरुआत कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की.

सहारनपुर में सीड बॉल तकनीक से हरियाली की नई पहल, डीएम-एसएसपी समेत अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण सहारनपुर में सीड बॉल तकनीक से हरियाली की नई पहल, डीएम-एसएसपी समेत अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण

सहारनपुर में सीड बॉल तकनीक से हरियाली की नई पहल, डीएम-एसएसपी समेत अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण

Google CTA

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के तहत रविवार को सहारनपुर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सीड बॉल (Seed Ball) तकनीक से विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया गया. जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन तथा मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन ने एनएचएआई बागपत रेंज के जैनपुर स्थित टोल प्लाजा के निकट सीड बॉल विधि से पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया.

यह भी पढ़ें...

इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय प्रजातियों के पेड़ों के बीजों को चिकनी मिट्टी और जैविक खाद के मिश्रण से तैयार सीड बॉल के माध्यम से रोपित किया.

 अधिकारियों ने बताया कि यह तकनीक पर्यावरण संरक्षण की एक प्रभावी, किफायती और वैज्ञानिक विधि है, जिसमें बीज मिट्टी और जैविक खाद की परत से सुरक्षित रहता है. इससे पक्षियों और अन्य बाहरी प्रभावों से बीज की रक्षा होती है तथा उसके अंकुरित होने की संभावना बढ़ जाती है.

उन्होंने बताया कि वर्षा होने पर पर्याप्त नमी मिलने के बाद सीड बॉल में मौजूद बीज स्वतः अंकुरित होकर पौधे का रूप ले लेते हैं. इस कारण सामान्य पौधारोपण की तुलना में इस तकनीक से पौधों के जीवित रहने और विकसित होने की संभावना अधिक रहती है. बड़े पैमाने पर हरित क्षेत्र विकसित करने के लिए यह विधि बेहद उपयोगी मानी जा रही है.

अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है. यदि हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और बेहतर प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध कराए जा सकते हैं.

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया. जनपद में वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर लगातार पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि हरित आवरण बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाया जा सके.