Saharanpur Crime News: पुराने मुकदमे को लेकर बढ़ा विवाद, शांति भंग की आशंका में 9 लोग गिरफ्तार

Saharanpur news: पुराने मुकदमे को लेकर दो पक्षों के बीच बढ़ते विवाद ने गांव दतौली मुगल में तनाव पैदा कर दिया. शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका पर पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों के नौ लोगों को गिरफ्तार किया. आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस की धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय भेजा गया.

Saharanpur Police Action

Newzo

• 04:22 PM • 01 Jun 2026

follow google news

Saharanpur news: जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फतेहपुर पुलिस ने शांति भंग की आशंका के चलते नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार गांव दतौली मुगल में दो पक्षों के बीच एक पुराने मुकदमे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. सोमवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद कहासुनी बढ़ने से क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया.

यह भी पढ़ें...

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद में लगातार गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना फतेहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने पाया कि विवाद बढ़ने से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी.

सभी आरोपी गांव दतौली मुगल के निवासी 

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रथम पक्ष के अब्दुल रहमान, बाबू, मोहसिन, समद और सूफियान तथा द्वितीय पक्ष के बाबर, रागिब, आमिर और याकूब को हिरासत में ले लिया. सभी आरोपी गांव दतौली मुगल के निवासी बताए गए हैं. पुलिस ने सभी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई की है.

थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में उपनिरीक्षक अमित सोनी, उपनिरीक्षक शेषपाल सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार तथा हेड कांस्टेबल प्रेम चौधरी शामिल रहे. गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है.पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी.