रायबरेली में बेखौफ चोरों का आतंक, दीवार तोड़कर घर में घुसे और लाखों का माल ले उड़े

Raebareli Crime News: रायबरेली के बछरांवा क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने एक विधवा महिला के घर को निशाना बनाते हुए दीवार की ईंटें उखाड़कर सेंध लगाई. चोर नकदी और सोने-चांदी के जेवरात समेत दो लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

 Raebareli News

Raebareli News

Newzo

15 Jun 2026 (अपडेटेड: 15 Jun 2026, 04:18 PM)

follow google news

Raebareli Crime News: बछरांवा थाना क्षेत्र के पश्चिम गांव में बेखौफ चोरों ने पुलिसिया गश्त को ठेंगा दिखाते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है, बीती रात चोरों ने एक विधवा महिला के घर को निशाना बनाते हुए पिछली दीवार से सेंधमारी की और बक्से का ताला तोड़कर 40 हजार रुपये नकद व करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए. सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

यह भी पढ़ें...

पश्चिम गांव निवासी सायरा बानो पत्नी स्वर्गीय अब्दुल सुल्तान रविवार की रात अपनी पुत्री समीर बानो व बच्चों के साथ घर के बाहर बरामदे में सो रही थीं. देर रात अज्ञात चोरों ने घर के पिछले हिस्से को निशाना बनाया. चोरों ने पिछली दीवार पर लगे दरवाजे के पास की ईंटें निकाल दीं और हाथ अंदर डालकर दरवाजे की कुंडी खोल ली.

घर के भीतर दाखिल हुए चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ दिया. इसके बाद उसमें रखी 40 हजार रुपये की नकदी और करीब दो लाख रुपये कीमत के सोने व चांदी के पुश्तैनी जेवरात समेट कर फरार हो गए.

यह भी पढ़ें...आस्था के केंद्र में चोरी पर बवाल, सपा नेता 

 

सोमवार सुबह करीब छह बजे जब परिजनों की नींद खुली और वे घर के अंदर गए, तो कमरे का नजारा देखकर स्तब्ध रह गए. कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था और बक्से का ताला टूटा हुआ था. जेवरात और नकदी गायब देख चीख-पुकार मच गई. शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी.

चोरी की सूचना मिलते ही बछरांवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की और साक्ष्य जुटाए. इस संबंध में थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि चोरी की वारदात की सूचना मिली है. पुलिस की एक टीम जांच-पड़ताल कर रही है. जल्द ही घटना का अनावरण कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.