Raebareli Police Action: रायबरेली में पुलिस का एक्शन, चोरी की बाइक संग 3 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में केस सॉल्व

Raebareli News: रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर वारदात का खुलासा करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया और चोरी की बाइक भी बरामद कर ली.

Newzo

• 04:33 PM • 08 Apr 2026

follow google news

Raebareli News: अपराध और अपराधियों के खिलाफ रायबरेली पुलिस के कड़े रुख ने बदमाशों की नींद उड़ा दी है. पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान बुधवार को ऊंचाहार पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब पुलिस टीम ने गढ़ी नेवाडा अंडरपास के पास घेराबंदी कर चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन शातिर अभियुक्तों को धर दबोचा. पकड़े गए बदमाश अब सलाखों के पीछे अपनी करतूतों का हिसाब देंगे.

यह भी पढ़ें...

नींद में उड़ा ले गए थे 'पैशन', पुलिस ने यूं किया पर्दाफाश

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि बीती 6 अप्रैल की रात बदमाशों ने ग्राम चडरई ईटौरा बुजुर्ग निवासी अनीश कुमार के घर के बाहर खड़ी हीरो पैशन प्रो पर हाथ साफ कर दिया था. पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी. पुलिस की सक्रियता का नतीजा यह रहा कि महज 24 घंटे के भीतर ही पूरी वारदात का पर्दाफाश हो गया.

इनके हाथों में लगी हथकड़ी

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान उदय प्रताप सिंह उर्फ शिवम सिंह निवासी ग्राम पूरे बघ्या, रामचन्दरपुर,
दीपनारायण पाठक निवासी ग्राम ईटौरा बुजुर्ग,हिमांशु सिंह निवासी ग्राम पूरे बघ्या, रामचन्दरपुर

बढ़ी धाराएं, जेल की ओर बढ़े कदम

पुलिस टीम ने पकड़े गए अभियुक्तों के पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है. जांच के दौरान मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है.