Raebareli Police Action: रायबरेली जिले की पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी मछली को अपने जाल में फंसा लिया है. जगतपुर और डलमऊ पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर शारदा नहर के पास घेराबंदी कर 50,000 रुपये के इनामी बदमाश इकबाल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पकड़े गए आरोपी पर गोवध और धोखाधड़ी जैसे संगीन धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं.
ADVERTISEMENT
शारदा नहर के पास बिछाया जाल
पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में जिले में अपराधियों की धड़पकड़ के लिए 'ऑपरेशन क्लीन' चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा और क्षेत्राधिकारी डलमऊ के नेतृत्व में पुलिस टीम को बड़ी सूचना मिली. शुक्रवार को मुखबिर ने खबर दी कि वांछित गैंगस्टर इकबाल शारदा नहर, पूरे बनिया नवाबगंज के पास छिपा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की नाकेबंदी कर दी और आरोपी को दबोच लिया.
रामपुर का रहने वाला है शातिर अपराधी
पकड़ा गया आरोपी इकबाल पुत्र अमीर अहमद उर्फ अमीर हुसैन, मूल रूप से रामपुर जिले के थाना गंज अंतर्गत ग्राम काशीपुर आंगा का निवासी है. उस पर डलमऊ थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था और गिरफ्तारी न होने के कारण उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था.
अपराधों की लंबी फेहरिस्त
गोवध से लेकर धोखाधड़ी तक: पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, इकबाल एक शातिर अपराधी है जिसके खिलाफ रायबरेली, बहराइच और लखनऊ के विभिन्न थानों में पांच बड़े मुकदमे दर्ज हैं.
क्या बोले SP
एसपी रवि कुमार ने बताया कि अपराध और अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी. इनामी अपराधियों को पकड़ने के लिए टीमें लगातार सक्रिय हैं. इकबाल की गिरफ्तारी एक बड़ी सफलता है.
यह भी पढ़ें: Amethi Harassment News: नहर किनारे किशोरी के साथ छेड़छाड़, दो आरोपियों पर मामला दर्ज
ADVERTISEMENT









