Raebareli Dowry Murder Case: दहेज के लिए हत्या! फरार पति-पत्नी गिरफ्तार, रायबरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Raebareli Crime News: रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे पति-पत्नी को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया.

Newzo

• 04:22 PM • 01 Apr 2026

follow google news

Raebareli Crime News: रायबरेली भदोखर थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. पकड़े गए दोनों आरोपी पति-पत्नी हैं, जो लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर थे. पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर दोनों को जेल भेज दिया है.

यह भी पढ़ें...

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार द्वारा जनपद में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज भदोखर पुलिस सक्रिय थी. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे से संबंधित वांछित आरोपी क्षेत्र में देखे गए हैं. सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दरियापुर अंडरपास रोड के पास घेराबंदी की और दोनों को हिरासत में ले लिया.

इन धाराओं में दर्ज था केस

पकड़े गए आरोपियों की पहचान भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे बल्दी मजरे सैदनपुर निवासी देशराज पुत्र स्व. द्वारिका और उसकी पत्नी फूलदुलारी के रूप में हुई है. इन दोनों पर दहेज हत्या से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज था.

थाना प्रभारी राकेश चंद्र ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें: UP के अहमद, बेटी रेशमा को ससुराल से वापस ले आए और मकान उसके नाम कर दिया, उनके गुजरते ही अब घर में रिश्ते हुए शर्मसार