Raebareli Viral Reel Case: थार पर स्टंट, हाथ में तमंचा: रायबरेली के ‘रीलबाजों’ ने बेहटा पुल पर उड़ाईं कानून की धज्जियां

Rarbareli news: रायबरेली में युवा सोशल मीडिया के लिए रील बनाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं और खुलेआम असलहे दिखा रहे हैं. बेहटा पुल का वायरल वीडियो दिखाता है कि युवक हाथ में तमंचा लेकर रील शूट कर रहे हैं, जिससे पुलिस ने पहचान कर कड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है.

Newzo

• 10:38 AM • 03 Apr 2026

follow google news

Rarbareli news: उत्तर प्रदेश में रील बनाने का जुनून युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है. आलम यह है कि सोशल मीडिया पर चंद लाइक्स और फॉलोअर्स बटोरने के लिए युवा न सिर्फ अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, बल्कि खुलेआम कानून की धज्जियां भी उड़ा रहे हैं. ताजा मामला रायबरेली जनपद के भदोखर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां कुछ युवकों का असलहे के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें...

बेहटा पुल पर जमी 'महफिल', हाथ में लहराया तमंचा

जानकारी के अनुसार, मामला भदोखर क्षेत्र के बेहटा के पुल का है. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक महिंद्रा थार गाड़ी सड़क पर खड़ी है और उस पर सवार होकर कुछ युवक रील बनवा रहे हैं. इस दौरान रील को 'दमदार' दिखाने के लिए युवकों ने हाथों में असलहे ले रखे हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

पुलिस की रडार पर 'रीलबाज'

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है. स्थानीय पुलिस अब गाड़ी के नंबर और वीडियो में दिख रहे चेहरों की पहचान करने में जुट गई है.

खतरे में भविष्य

बता दें कि पुलिस महानिदेशक (DGP) के सख्त निर्देशों के बावजूद युवक असलहों के प्रदर्शन से बाज नहीं आ रहे हैं. जानकारों का मानना है कि इस तरह की रीलबाजी न केवल सामाजिक शांति भंग करती है, बल्कि ऐसे मामलों में दर्ज मुकदमे युवाओं के करियर और पासपोर्ट प्रक्रिया में बड़ी बाधा बनते हैं.

अब देखना यह होगा कि रायबरेली पुलिस इन रीलबाजों पर क्या एक्शन लेती है, ताकि भविष्य में कोई दूसरा इस तरह कानून हाथ में लेने की जुर्रत न करे.

यह भी पढ़ें: Grah Gochar 2026: अप्रैल के पहले हफ्ते में बनेगा खास ग्रह संयोग, इन 3 राशियों के लोगों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते