Raebareli Gold Silver Rate Today: रायबरेली में बजट से बाहर हुए कीमती जेवर, ग्राहकों का आर्टिफिशियल ज्वेलरी की ओर बढ़ा रुझान

Newzo

• 10:10 AM • 28 Jul 2026

Raebareli Gold Silver Price 28 July 2026: रायबरेली में सोना-चांदी की रिकॉर्ड कीमतों ने सराफा बाजार की रौनक फीकी कर दी है. महंगे जेवर आम लोगों की पहुंच से बाहर हो गए हैं. ग्राहक अब आर्टिफिशियल ज्वेलरी की ओर रुख कर रहे हैं. कारोबारियों को उम्मीद है कि आगामी त्योहारों के दौरान बाजार में फिर से खरीदारी बढ़ेगी.

 रायबरेली में बजट से बाहर हुए कीमती जेवर, ग्राहकों का आर्टिफिशियल ज्वेलरी की ओर बढ़ा रुझान

रायबरेली में बजट से बाहर हुए कीमती जेवर, ग्राहकों का आर्टिफिशियल ज्वेलरी की ओर बढ़ा रुझान रायबरेली में बजट से बाहर हुए कीमती जेवर, ग्राहकों का आर्टिफिशियल ज्वेलरी की ओर बढ़ा रुझान

Google CTA

Raebareli Gold Silver Price 28 July 2026: स्थानीय सराफा बाजार में सोने और चांदी के आसमान छूते तेवरों ने आम ग्राहकों के पसीने छुड़ा दिए हैं. मंगलवार को सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में आई तेजी के चलते दुकानों से रौनक गायब रही और दिनभर सन्नाटा पसरा रहा. बाजार विश्लेषकों और कारोबारियों के मुताबिक, कीमतों में अचानक हुए इस इजाफे ने आम खरीदारों के कदम रोक दिए हैं.

यह भी पढ़ें...

​मंगलवार को बाजार खुलते ही सोने के भाव 1,44,700 रुपये और चांदी 2,28,000 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर दर्ज की गई. इतनी भारी-भरकम कीमतों को देखकर ग्राहक खरीदारी करने से बचते नजर आए.

​आर्टिफिशियल ज्वेलरी बनी ग्राहकों की पहली पसंद

कीमती धातुओं के दाम आम बजट से बाहर होने के कारण बाजार का रुख पूरी तरह बदल गया है. जो ग्राहक दुकानों तक पहुंच भी रहे हैं, वे भारी-भरकम असली जेवर खरीदने के बजाय आर्टिफिशियल (कृत्रिम) ज्वेलरी को तरजीह दे रहे हैं. शादियों और छोटे कार्यक्रमों के लिए लोग अब कम बजट वाले विकल्पों की ओर तेजी से शिफ्ट हो रहे हैं, जिससे कृत्रिम गहनों की मांग में इजाफा देखा जा रहा है.

​त्योहारों से बंधी उम्मीदें

​दुकानों पर खरीदारों की बेरुखी से स्थानीय व्यापारी चिंता में हैं. दिनभर हाथ पर हाथ धरे बैठे रहने के बाद अब कारोबारियों की पूरी नजर आगामी त्योहारी सीजन पर टिकी है. सराफा व्यवसायियों का मानना है कि त्योहारों की आहट के साथ बाजार की रंगत लौटेगी और ग्राहकी में सुधार होगा.

​सराफा व्यापारी कुक्कू ने बताया कि कीमतें इतनी बढ़ चुकी हैं कि आम ग्राहक असली सोने-चांदी के जेवर खरीदने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है. जो लोग आ भी रहे हैं, वे केवल पूछताछ या फिर हल्के आर्टिफिशियल गहनों की ही खरीदारी कर रहे हैं. फिलहाल बाजार सुस्त है, लेकिन हमें पूरी उम्मीद है कि आने वाले त्योहारों में कारोबार गति पकड़ेगा.