Raebareli News: रायबरेली में वकीलों की सबसे बड़ी महापंचायत में सुरेश चंद्र यादव के सिर सजा अध्यक्ष का ताज, संजय कछवाह बने महामंत्री

Newzo

• 10:25 AM • 27 Jul 2026

Raebareli Bar Association Election: रायबरेली सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव में अधिवक्ताओं ने नए नेतृत्व पर भरोसा जताया. सुरेश चंद्र यादव अध्यक्ष और संजय सिंह कछवाह महामंत्री निर्वाचित हुए. कड़ी सुरक्षा के बीच हुई मतगणना के बाद कचहरी परिसर जीत के नारों से गूंज उठा, जबकि अन्य प्रमुख पदों पर भी नए पदाधिकारियों ने जीत दर्ज की.

रायबरेली में वकीलों की सबसे बड़ी महापंचायत में सुरेश चंद्र यादव के सिर सजा अध्यक्ष का ताज, संजय कछवाह बने महामंत्री

रायबरेली में वकीलों की सबसे बड़ी महापंचायत में सुरेश चंद्र यादव के सिर सजा अध्यक्ष का ताज, संजय कछवाह बने महामंत्री

Google CTA

Raebareli News: सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं. अधिवक्ताओं की इस सबसे बड़ी महापंचायत में सुरेश चंद्र यादव ने अध्यक्ष पद पर परचम लहराया, वहीं संजय सिंह कछवाह एकतरफा मुकाबले में महामंत्री पद पर निर्वाचित हुए हैं. वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनूप श्रीवास्तव और संयुक्त मंत्री पद पर दिवाकर सिंह ने सबसे अधिक मत हासिल कर विजय पताका फहराई.

यह भी पढ़ें...

​रविवार को दीवानी कचेहरी परिसर स्थित सेंट्रल बार सभागार में सुबह 10 बजे से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई. जैसे-जैसे चक्रवार परिणाम आते गए, प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह बढ़ता गया. कचहरी परिसर दिनभर जयघोष और नारों से गुंजायमान रहा.

​कांटे की टक्कर में सुरेश ने मारी बाजी

अध्यक्ष पद के लिए पांच चक्रों तक चले लंबे संघर्ष और रस्साकसी के बाद सुरेश चंद्र यादव ने बढ़त बनानी शुरू की, जो अंत तक कायम रही. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शशिकांत पांडे को शिकस्त देकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया.

​महामंत्री पद पर संजय की एकतरफा जीत

महामंत्री पद के मुकाबले में शुरुआती चक्र से ही संजय सिंह कछवाह ने दबदबा बनाए रखा. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजीव शुक्ला को 389 मतों के बड़े अंतर से शिकस्त दी. दीवानी कचेहरी परिसर में सेंट्रल बार सभागार में सबसे पहले कनिष्ठ व वरिष्ठ कार्यकारिणी की बैठक शुरू हुई. इसके बाद संयुक्त मंत्री के तीन पदों की मतगणना शुरू हुई. जिसमें दिवाकर सिंह को सबसे अधिक मत मिले. दूसरे नंबर नरायन स्वरूप पांडे रहे जबकि विपुल श्रीवास्त तीसरे नंबर पर रहे. इसी तरह कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद सचिन श्रीवास्तव की जीत दर्ज की. जबकि उपाध्यक्ष के दो पदों पर संतोष शुक्ला व संजय शर्मा ने जीत दर्ज की. जबकि उपाध्यक्ष के दो पदों पर संतोष शुक्ला व संजय शर्मा ने जीत दर्ज की.

इसके साथ ही महत्वपूर्ण पद वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनूप श्रीवास्तव ने बेहतरीन जीत दर्ज की. जबकि वरिष्ठ कार्यकरिणी में उदय प्रताप, प्रदीप, अशोक, इरशाद खां, नीरज, मीना कुमारी ने जीत दर्ज की है. इसी तरह कनिष्ठ कार्यकारिणी में जीत दर्ज की है.