प्रयागराज में AK-47 से फायरिंग, आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह का हुआ एनकाउंटर, कौन है ये?

आशीष श्रीवास्तव

• 08:26 AM • 07 Aug 2025

प्रयागराज में STF ने एक मुठभेड़ में झारखंड के कुख्यात माफिया आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह को घायल कर गिरफ्तार किया है. आरोपी ने पुलिस पर AK-47 से फायरिंग की. जानें कौन है यह अपराधी और क्या है इसका आपराधिक इतिहास.

Prayagraj encounter

Prayagraj encounter

Google CTA

उत्तर प्रदेश एसटीएफ (STF) को प्रयागराज में बड़ी कामयाबी मिली है. एसटीएफ टीम ने एक मुठभेड़ में झारखंड के कुख्यात माफिया अपराधी आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह को घायल कर दिया है. बताया जा रहा है कि आशीष रंजन अपने साथियों के साथ प्रयागराज में एक बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने आया था. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मौके से AK-47 जैसी खतरनाक राइफल भी बरामद की है.

यह भी पढ़ें...

क्या है पूरा मामला?

पुलिस को सूचना मिली थी कि धनबाद, झारखंड का रहने वाला कुख्यात अपराधी आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह अपने साथियों के साथ प्रयागराज के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के शिवराजपुर चौराहे के रास्ते शहर में प्रवेश करने वाला है. इस इनपुट पर एसटीएफ की प्रयागराज टीम ने इलाके की घेराबंदी की. 

जैसे ही पुलिस ने आशीष रंजन को रोकने की कोशिश की उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से AK-47 राइफल और 9 एमएम की पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग में एसटीएफ के तीन जवान जेपी राय, प्रभंजन और रोहित बाल-बाल बच गए.

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की जिसमें आशीष रंजन घायल हो गया. इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया है.

कौन है आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह?

आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह झारखंड के धनबाद का एक वांटेड माफिया है. ये कई आपराधिक मामलों में वांछित था. उस पर हत्या, रंगदारी और जानलेवा हमला जैसे कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं. आशीष रंजन पर इनाम घोषित था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास हो रहे थे.

मौके से क्या-क्या बरामद हुआ?

एसटीएफ को मुठभेड़ स्थल से कई अहम चीजें मिली हैं:

  • एक AK-47 राइफल
  • एक 9 एमएम की पिस्टल
  • भारी मात्रा में जिंदा और खाली कारतूस
  • एक मोटरसाइकिल

आशीष रंजन के एनकाउंटर का ड्रामैटिक वीडियो यहां नीचे देखिए